Posts

Showing posts from November 13, 2019

कैबिनेट की बैठक कंडाली के संग

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत  तथा उनके मंत्रिमंडल के साथ कंडाली (बिच्छू घास) के रेशों से बनी जैकेट पहनकर कैबिनेट बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज गैरहाजिर रहे। इस कंडाली यानि कि बिच्छू घास उत्तराखंड में अमूमन बहुत ही अधिक मात्रा में पाया जाता हैं। और अगर सरकार चाहे तो इसका सही इस्तेमाल किया जा सकता हैं। सरकार इसको मेक इन इंडिया की तर्ज पर इसे रोजगार के रूप में सृजन कर सकती हैं। क्योंकि कंडाली गरम भी होती हैं। और उत्तराखंड में बढ़ते पलायन को रोकने में यह बिच्छू घास कुछ हद तक मददगार भी सिद्ध हो सकती हैं। सरकार इसे रोजगार के रूप में जबरदस्त प्रयोग में लाकर बेरोजगारों को रोजगार  उपलब्ध करा सकती हैं। उत्तराखंड में यह रोजगार का बहुत  अच्छा साधन बन सकता हैं। क्योंकि लगभग दो साल पहले दिल्ली के प्रगति मैदान में उत्तराखंड स्टॉल पर इस बिच्छू घास की जैकेट की बहुत अधिक डिमांड थी और जो स्टॉल के ऑनर थे वह इस डिमांड को पूरी नहीं कर पाए थे जबकि बिच्छू घास से बनी जैकेट की कीमत लगभग ₹5000 थी फिर भी लोग मैं इसका क्रेज बहुत अच्छा था और इसकी डिमांड थी। अब सरकार न

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा का भव्य स्वागत होगा

Image
देहरादून –भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के देहरादून आगमन कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  अजय भट्ट ने जारी करते हुए कहा कि उनके आगमन पर जहाँ उनका शानदार स्वागत होगा वहीं विभिन्न बैठकों में उनका मार्ग दर्शन प्राप्त होगा । भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद जे पी नड्डा का यह प्रथम उत्तराखंड दौरा हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  अजय भट्ट  ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के देहरादून आगमन का कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि जे पी नड्डा  15 नवम्बर को प्रातः वायुयान से जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुँचेंगे जहाँ प्रातः 9.30 बजे उनका प्रदेश पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा । इसके बाद जे पी नड्डा का क़ाफ़िला देहरादून की ओर रवाना होगा । मार्ग में उनका डोईवाला में और उसके बाद रिस्पना पुल पर भव्य स्वागत किया जाएगा । तत्पश्चात वे फ़व्वारा चौक से प्रदेश कार्यालय पहुँचेंगे और इस पूरे मार्ग पर मानव शृंखला के माध्यम से उनका शानदार स्वागत किया जाएगा।प्रदेश कार्यालय पर भी उनका भव्य स्वागत करने का कार्यक्रम हैं

जीवा आयुर्वेद की सभी क्लीनिकों में निः शुल्क परामर्श

Image
देहरादून   -   जीवा   आयुर्वेद , देश भर   में   अपने   सभी   क्लीनिकों   में   महीने   भर   के   लिए   निः   शुल्क   परामर्श   शिविर   का   आयोजन   कर   रहा   हैं,  इस   मेगा   इवेंट   के   दौरान ,  पिछले  25  वर्षों   में  1.5  मिलियन   रोगियों   के   इलाज   के   अनुभव   से  40,000  से   अधिक   रोगियों   को   लाभ   होने   की   उम्मीद   हैं  जीवा   चिकित्सक   से   रोगी   अपने   व्यक्तिगत   उपचार   के   लिए   किसी   भी   जीवा   क्लिनिक   में   आ   सकते   हैं,  भारत   को   ’ डायबिटीज   कैपिटल ’  के   रूप   में   जाना   जाता   है ,   जो   वास्तव   में   दुर्भाग्यपूर्ण   है   क्योंकि   यह   आयुर्वेद   की   भूमि   है ,          मधुमेह   जैसी   अन्य   कई   जीवनशैली   सम्बंधित   समस्याओं   के  इ लाज   और   रोकथाम   में   प्रभावी   है। डॉ .   प्रताप   चैहान ,   निदेशक ,     जीवा   आयुर्वेद   ने   कहा   कि   मुझे   यकीन   है   कि   हर   कोई   इस   अवसर   का   लाभ   उठाएगा   और   अपने   स्वास्थ्य   समस्याओं   और   निरोग   रहने   के   लिए   हमारे   डॉक्टर   से     प रामर्श   करेगा ” इ टरनेशनल