Posts

Showing posts from June 20, 2022

योग को अपने दिनचर्या में शामिल करें-मुख्यमंत्री

Image
ऋषिकेश –  8वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी के साथ प्रतिभाग करते हुए लोगों के साथ योग किया एवं राज्य के साथ ही देश के प्रत्येक नागरिक को योग के प्रति जागरूक  योग को दिनचर्या में शामिल करने एवं योग के महत्व का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री  धामी को परमार्थ निकेतन द्वारा गंगा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौजूद लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा योग से संपूर्ण शरीर की दिशा एवं दशा बदलती है साथ ही जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है। उन्होंने कहा आदिकाल से ऋषि-मुनियों ने योग को अपनाया है उनकी शक्ति एवं सफलता के पीछे योग एवं ध्यान है

गोवा बीच में नहाते समय दिल्ली का युवक डूबा

Image
ऋषिकेश – लक्ष्मण झूला थाने ने एस डी आर एफ  को सूचित किया  कि गोवा बीच पर एक युवक डूब गया हैं। जिसकी सर्चिंग  के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। इस घटना की जानकारी मिलते ही एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम अपने रेस्क्यू उपकरणों के मौके पर पहुँचकर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया। यह युवक दिल्ली से अपने ग्रुप के साथ घूमने आया था। गोवा बीच पर नहाते हुए।इस ग्रुप से 03 लोग गंगा की तेज लहरों की चपेट में आ गए, दो लोगों को मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों द्वारा बचा लिया गया परन्तु तीसरा युवक तनुज पुत्र संजय कुमार, निवासी ईस्ट दिल्ली गहरे पानी मे डूब गया। जिस पर एस डी आर एफ  की रेस्क्यू टीम द्वारा गोवा बीच से बैराज तक गहन सर्चिंग की गई परन्तु युवक का कुछ पता नही चल पाया।