Posts

Showing posts from October 1, 2022

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और श्रद्धांजलि दी

Image
 देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क में  गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन और श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।   पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने बेहद कठिनाइयों का सामना करते हुए भारत देश के प्रधानमंत्री बने और उन्होंनेइस अवसर पर सांसद  माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक  खजानदास एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट भी उपस्थित थे।

समान नागरिक संहिता सदस्यों ने दुर्गम क्षेत्रों में लोगों को जानकारी व उनके सुझाव लिए

Image
 देहरादून – राज्य स्तरीय समान नागरिक संहिता विषेशज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा नागरिकों का पक्ष सुनने के लिए क्षेत्र में भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। इसका उद्देश्य राज्य के दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को समान नागरिक संहिता की जानकारी देकर उनके सुझाव प्राप्त करना है। विशेषतौर से महिलाओं व युवाओं को इसके बारे में बताते हुए विवाह, संरक्षण, तलाक, गोद लेना, सम्पत्ति का अधिकार, आदि पर सुझाव प्राप्त कर तैयार की जाने वाली रिपोर्ट में समाहित करना है।   सदस्यों द्वारा भ्रमण का कार्यक्रम राज्य के सीमान्त गॉव, माणा जनपद चमोली से आरम्भ किया गया। शनिवार को माणा गॉव में सदस्यों द्वारा बैठक आयोजित की गयी। समान नागरिक संहिता के बारे में जानकारी देने के उपरान्त उपस्थित महिलाओं, पुरूषों व युवाओं द्वारा अपने क्षेत्र से सम्बन्धित रीति-रिवाजों के विषय में जानकारी दी गयी। उनके द्वारा विभिन्न मुद्दों पर सुझाव प्रेषित किये गये। इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा पारम्परिक वेशभूषा पहन कर प्रतिभाग किया गया। जोशीमठ के नगर पालिका भवन में दोपहर को विशेषज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा बैठक आयोजित क