Posts

Showing posts from November 20, 2017

आधुनिक संचार क्रांति को ध्यान में रखें, अपडेट रहें- मुख्यमंत्री

Image
मसूरी-मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में  वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया। यह अधिकारी अकादमी में फेज-तीन मध्यावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आये हैं।मध्यावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम 8-10 वर्ष का अनुभव प्राप्त कर चुके अधिकारियों के लिये आयोजित किया जा रहा है। अभी तक प्रारंभिक फेज में अधिकारी उप जिलाधिकारी, सी.डी.ओ, जिलाधिकारी के रूप में नीतियों, नियमों, निर्देशों का सिर्फ पालन कर रहे थे परन्तु अब बड़ी जिम्मेदारियों के साथ उन्हें नीतियों-नियमों के निर्धारण में भी अपनी भूमिका अदा करनी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ करना नही है, वरन क्या करना है, अब यह भी आपको निर्धारित करना है।एक माह के फेज-3 प्रशिक्षण कार्यक्रम में 22 राज्यों के 85 अधिकारी हैं। अधिकांश अधिकारी वर्ष 2006 से 2008 बैच के हैं। उत्तराखण्ड काडर के बृजेश संत,  राघव लंगर,  राजेश कुमार, एस.एन.पाण्डे और  विनोद रतूड़ी इस मध्यावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री की सचिव  राधिका झा, अकादमी की संयुक्त निदेशक आरती आहूज

48 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस प्रशिक्षुओं की दीक्षान्त परेड

Image
 टिहरी गढ़वाल- पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल में आयोजित विशेष महिला उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सीधी भर्ती के 48 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस प्रशिक्षुओं की दीक्षान्त परेड में मुख्य अतिथि के रूप में  अनिल के0 रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड, द्वारा परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया गया तथा दीक्षान्त परेड का निरीक्षण किया गया। अनिल के0 रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड, द्वारा प्रशिक्षण में सर्वांग सर्वोत्तम एवं अन्तःकक्ष में प्रथम आने पर कुमारी लक्ष्मी सकलानी, बाह्य कक्ष में प्रथम स्थान आने पर कुमारी पिंकी तोमर, प्रथम परेड कमाण्डर प्रीति ग्वाड़ी, द्वितीय परेड कमाण्डर पूनम रावत तथा परेड एडज्यूडेन्ट के लिये कुमारी मेघा शर्मा को सम्मानित किया गया।  अनिल के0 रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने अपने सम्बोधन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय,  नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल के प्रशिक्षुओं, प्रशिक्षकों एवं विशेष रूप से प्रधानाचार्य, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, नरेन्द्रनगर, और उनके सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। तत्पश्चात शानदार परेड के लिए समस्त प्रशिक्षुओं को बधाई द

कांग्रेस नेता प्रियरंजन दास मुंशी का निधन

Image
नई दिल्ली- कांग्रेस पार्टी के वरिश्ठ नेता  प्रियरंजन दास मुशी के निधन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय 24 अकबर रोड़, नई दिल्ली में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष  सोनिया गांधी , पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  राहुल गांधी  के साथ ही  उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिह  ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता  प्रियरंजन दास मुंशी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। कांग्रेसजनों ने  मुंशी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि स्व0  प्रियरंजन दास मुंशी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ एवं निष्ठावान नेता थे जिनका निधन कांग्रेस परिवार की अपूर्णीय क्षति है तथा इनकी रिक्ति सदैव कांग्रेस परिवार को महसूस होती रहेगी। कांग्रेसजनों ने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके परिजनों साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।

उच्च शिक्षा में गुणात्मक व संख्यात्मक प्रबंधन’’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय गोष्ठी

Image
देहरादून -दून विश्वविद्यालय में ‘‘उच्च शिक्षा में गुणात्मक व संख्यात्मक प्रबंधन’’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय गोष्ठी का शुभारम्भ किया उनके साथ केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डाॅ. सत्यपाल सिंह व  उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत थे।   राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने कहा है कि राज्य के काॅलेजों व विश्वविद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक व अकादमिक माहौल तैयार करना होगा। शिक्षक, छात्रों के रोल माॅडल, संरक्षक व गाईड की भूमिका निभाएं। उच्च शिक्षण केंद्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने पर भी ध्यान देना होगा। प्राईवेट शिक्षण संस्थान, संबद्धता को लेकर छात्रों को भ्रमित न करें। फेकल्टी के लिए पाठ्यक्रमों से इतर भी रिफ्रेशर कोर्स व वर्कशाॅप आयोजित किए जाने चाहिए। केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डाॅ. सत्यपाल सिंह व  उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने दून विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ‘‘उच्च शिक्षा में गुणात्मक व संख्यात्मक प्रबंधन’’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय गोष्ठी का शुभारम्भ किया। राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने कहा कि राज्य के काॅलेजों व विश्वविद्यालयों में बेहतर शैक्षणि

घाटों के सौन्दर्यीकरण, घाटों की सफाई, गंगा की स्वच्छता, सीवर ट्रीटमेंट प्लान पर विस्तृत चर्चा

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  मुख्यमंत्री आवास में भारत सरकार के राज्य  मंत्री डाॅ. सत्यपाल सिंह एवं विभागीय अधिकारियों के साथ नमामि गंगे की बैठक की। बैठक में गंगा को स्वच्छ, अविरल तथा निर्मल बनाये रखने के लिए। घाटों के सौन्दर्यीकरण, घाटों की सफाई, गंगा की स्वच्छता, सीवर ट्रीटमेंट प्लान(एस.टी.पी) पर विस्तृत चर्चा की गई।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कहा कि एसटीपी के जो कार्य हुए हैं, उसमें यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी घर, होटल एवं अन्य संस्थान इससे जुड़े हों। इसकी नियमित मोनेटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि स्थलीय निरीक्षण कर इसकी प्रत्येक 15 दिन में रेटिंग की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नमामि गंगे केन्द्र सरकार का महत्वपूर्ण प्रोजक्ट है। कार्यों में तेजी लाने के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर गंगा कमेटी की समय-समय पर बैठक ली जाए। स्टेट प्रोजेक्ट मोनेटरिंग ग्रुप (एसपीएमजी) का शीघ्र डेशबोर्ड बनाया जाए। जिससे कार्यो की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का समय-समय पर सही आंकलन किया जा सके।  उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता सभी संबंधित विभागों द्वारा मिलजुल कर कार्य करने पर ही संभव

नगर निगम चुनावों में भाजपा और काँग्रेस को कड़ी चुनौती देगे

Image
देहरादून-आम आदमी पार्टी की महानगर ईकाई की बैठक लक्ष्मी रोड स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई. महानगर देहरादून अध्यक्ष विशाल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी नगर निगम चुनावों के दृष्टिगत कार्यकारिणी विस्तार सहित कई नीतिगत निर्णय लिये गये. महानगर अध्यक्ष विशाल चौधरी ने बताया कि आम आदमी पार्टी आगामी नगर निगम चुनावों में भाजपा और काँग्रेस दोनों को कड़ी चुनौती देने के लिये तैयार है. संगठनात्मक रूप से आम आदमी पार्टी प्रत्येक वार्ड में बूथ अध्यक्ष व पोलिंग सेंटर प्रभारी बनाने की रणनीति पर काम कर रही है और आने वाले समय में नगर निगम सीमा विस्तार के अंतर्गत प्रत्येक नवगठित वार्डों में बूथवार बूथ एजेंट बनाये जायेंगे. प्रत्येक वार्ड में वार्ड अध्यक्षों व वार्ड सचिवों की नियुक्तियाँ पहले ही की जा चुकी है, जो तेजी से सदस्यता अभियान पर काम कर रहे हैं. बैठक में महानगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये विपिन खन्ना को महानगर उपाध्यक्ष, राधव दुआ को शिक्षक प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष व दिनेश सती को राजीव नगर वार्ड सचिव पद पर सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया. विशाल चौधरी ने बताया कि 26 नवम्ब

एडीजे कोर्ट में पेशी पर लाए गये देवपाल राणा पर जानलेवा हमला

रूड़की-एडीजे कोर्ट में पेशी पर लाए गये देवपाल राणा पर जानलेवा हमला,दोनो हमलावर गिरफ्तार, राणा की हालत गंभीर.एडीजे रुड़की कोर्ट परिसर में पेशी पर आए देवपाल राणा और उसके वकील पर जानलेवा हमला किया गया है, नकाबपोश दो बदमाशों ने की फायरिंग की, दोनों बदमाशो को पुलिस ने दबोच लिया, देवपाल राणा को कई गोलिया लगी हैं, जिससे उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है, जेल में बंद सुनील राठी का शूटर है देवपाल।रुड़की जेल में गैंगवार में भी शामिल था देवपाल, कोर्ट में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।