Posts

Showing posts from June 26, 2019

उत्तराखण्ड भी पूर्णतः आर्गेनिक राज्य बन सकता हैं–राज्यपाल

Image
टिहरी–राज्यपाल एवं कुलाधिपति बेबी रानी मौर्य ने टिहरी के रानीचैरी में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के प्रथम दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर कुल 412 विद्यार्थियों को डिग्री वितरित की गई। 06 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 06 विद्यार्थियों को रजत पदक तथा 06 विद्यार्थियों को कांस्य पदक वितरित किये गये। अपने दीक्षांत सम्बोधन में राज्यपाल   बेबी रानी मौर्य  ने कहा कि औद्यानिकी, वानिकी और पर्वतीय कृषि के क्षेत्र में सक्षम मानव संसाधन प्रदान करना और नये लाभकारी शोध तथा अनुसंधान कार्य करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता होनी चाहिए। जलवायु परिवर्तन के साथ उद्यानों, वनों और कृषि प्रबंधन के कार्यों में चुनौती बढ़ी है। इसका सीधा असर हमारे किसानों पर पड़ा है।  कृषि और बागवानी को पर्वतीय क्षेत्रों की आर्थिकी के लिये वरदान बताते हुए राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य   ने कहा कि यहाँ बेमौसमी सब्जियों और कई प्रकार के फलों के उत्पादन की असीम संभावनाएँ हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के पर्वतीय भू-भागों में बारह-अनाजा खेती प्रचलित रही है, जिसमें मंडुआ, क