Posts

Showing posts from January 12, 2023

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दून में होने वाले वेटरंस डे में होगे शामिल

Image
 देहरादून –  पूर्व सैनिकों कि 14 जनवरी 23 को वेटरंस डे प्रस्तावित है, इसी के उपलक्ष में देहरादून गढ़ी कैंट महिंद्रा ग्राउंड में एक विशाल पूर्वसैनिक मिलन समारोह का प्रोग्राम होने जा रहा है, जिसमें कि हमारे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हमारे सीडीएस ,COAS उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट से सभी मंत्री सीएम धामी सैनिक कल्याण मंत्री एवं  सैन्य अधिकारी पहुंच रहे हैं इस प्रोग्राम के दौरान पूर्व सैनिकों को उनकी  मिलने वाली सुविधा एवं भविष्य में मिलने वाली नई प्रोग्राम के बारे में अवगत कराया जाएगा। इसके साथ-साथ को OROP के बारे में भी डिस्कशन किया जाएगा। इसीलिए सभी सैनिकों की अधिक से अधिक संख्या में शामिल होना है। इसीलिए अधिक से अधिक पूर्व सैनिक जरूर आये।  अपका साथी हवलदार सुरेश नौटियाल  सैन्य ब्लाक प्रतिनिधि विकासनगर एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष  पीबीओआर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन विकासनगर।

लोहड़ी पर्व पर द सिख मार्शल आर्ट का प्रदर्शन

Image
देहरादून –  लोहड़ी पर्व पर शुभ अवसर पर यूनाइटेड सिख फेडरेशन और पैसिफिक मॉल के सहयोग से 14 जनवरी, 23 सांय 4 से 7 बजे तक देहरादून राजपुर रोड स्थित पैसिफिक मॉल में गतका - (द सिख मार्शल आर्ट) का आयोजन किया जा रहा है।जिसके लिए विशेष रूप से "बीर खालसा ग्रुप" अमृतसर पंजाब अपने 15 सदस्यों के साथ पहुंच रहे हैं जिन्होंने अब तक विश्व के 40 देशों में गतका (सिख मार्शल आर्ट) का अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है। "America's Got Talent", "Australia's_Got Talent" जैसे विश्व स्तरीय अनेक मंचो पर गतका की कला से भारत का नाम रौशन किया है।यूनाइटेड सिख फेडरेशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि गतका एक पारंपरिक मार्शल आर्ट फॉर्म है, जो ऐतिहासिक रूप से सिख गुरुओं के साथ जुड़ा हुआ है और जनता के बीच लोकप्रिय है, जिसे अब देश भर में एक खेल के रूप में पहचाना जा रहा है, इसका प्रदर्शन जो पहले गुरुद्वारों, नगर कीर्तन और अखाड़ों तक ही सीमित था, विगत 2008 में गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के गठन के बाद अब भारत में गतका खेल श्रेणी में मौजूद है तथा अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित गतका खिलाड़ियों

मुख्यमंत्री ने भूधंंसाव की जांचकर रहे वैज्ञानिकों से जानकारी ली

Image
 जोशीमठ – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सुनील आइटीबीपी कैंप में सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, और भूधंंसाव की जांच में लगे विभिन्न प्रतिष्ठानों के वैज्ञानिकों, जिला प्रशासन, पुलिस एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। सीएम ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा हमारी सबसे बडी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी इंतेजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  मुख्यमंत्री ने भूधंंसाव की जांच में लगे विभिन्न प्रतिष्ठानों के वैज्ञानिकों से भी वार्ता की और जोशीमठ में भूधंंसाव कारणों में चल रहे अध्ययन और शोध के बारे में जानकारी ली। जिसमें वैज्ञानिकों ने अब तक की जांच के बारे में अवगत कराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी को आपदा की घड़ी में शासन प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रभावित हैं, उनकी जान माल की सुरक्षा करते हुए उनके लिए आगे का रास्ता बनाना हमारी प्राथमिकता है। सीएम ने कहा की जिन लोगों के मकान, दुकान, व्यवसाय प्रभावित हुए है उन सभी को अंतरिम सहा