Posts

Showing posts from November 27, 2022

नैथान पुल के पास मिला महिला का शव

Image
 टिहरी गढ़वाल-  एस डी आर ब को एक स्थानीय व्यक्ति से सूचना प्राप्त हुई की नैथाना पुल के पास एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना पर एस डी आर एफ टीम उप निरीक्षक कुलदीपक पाण्डेय  रेस्क्यू टीम व रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर देखा की नैथाना पुल के नीचे नदी मे एक शव दिखाई दे रहा है।एस डी आर एफ  टीम द्वारा शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।शव की पहचान कस्तूरी देवी उम्र - 70 के रूप में हुई। मृतक महिला कल से लापता चल रही थी व नदी किनारे महिला की चप्पल को देखकर एस डी आर एफ टीम ने कल रात भी सर्च ऑपरेशन चलाया था।

गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिए जल्द शुरू होगी हवाई सेवा

Image
नई दिल्ली – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं की मजबूती पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि चिन्यालीसौङ व गौचर से छोटे एयरक्राफ्ट की सेवाओं की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गौचर व चिन्यालीसौङ के लिए हवाई सेवा जल्द शुरू की जाएगी। उङान योजना के अगले टेंडर में सर्वे होने के उपरांत गौचर व चिन्यालीसौङ की हवाई सेवा शामिल की जाएंगी। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि पिथौरागढ़ से फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं शुरू करने के लिए संबंधित एयरलाइन को कार्य आदेश जारी कर दिया गया है। इसके लिए मुख्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में एयर कनेक्टीवीटी को मजबूती प्रदान करने के लिए केंद्र से मिल रहे सहयोग के लिए  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से पिथौरागढ़ में पवनहंस को निर्बाध और समयबद्ध तरीके से सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किये जाने का भी अनुरोध