Posts

Showing posts from March 5, 2019

गरीबों को मिला आशियाना, मुख्यमंत्री ने सौंपे आवंटन पत्र

Image
देहरादून—मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दुर्बल आय वर्ग के लिए ट्रांसपोर्ट नगर फेज-2 में निर्मित आवासीय इकाईयों के आवंटन पत्र चयनित लाभार्थियों को वितरित किए। लाॅटरी के माध्यम से चयनित कुल 221 लाभार्थियों को आवंटन पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी बनाने के लिए लाॅटरी सिस्टम किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाभार्थी जल्द से जल्द अपने आवास में चलें जाएं। इस बार की होली में वे लाभार्थियों के इन आवास में जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबका विकास होगा, तभी सभी साथ-साथ देश को आगे बढ़ा सकते हैं। सरकार के लिए सभी अपने हैं। प्रधानमंत्री  ने जो नए भारत का सपना देखा है, वह गरीबी से मुक्त होगा, सबके पास आवास होगा, बिजली व पानी की सुविधा होगी। गरीबों को उनके हक का पैसा पूरा मिले, इसके लिए जनधन खाते खुलवा कर पैसा सीधे उनके खातों में ट्रांसफर किया जा रहा है। अब सरकार व गरीब लाभार्थियों के बीच बिचैलिए नहीं हैं। किसान सम्मान निधि में 6 हजार रूपए किसानों को दिए जा रहे हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गरीबों, मजदूरों,

गेहूँ की खरीद पर किसानों को 20 रूपए बोनस

Image
देहरादून—मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गेहूँ की खरीद पर किसानों को  20 रूपए प्रति क्विंटल बोनस के निर्देश दिये हैं। केन्द्र सरकार ने गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1840 रूपए प्रति  क्विंटल  निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री ने इसमें 20 रूपए बोनस और देने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने भण्डारण क्षमता को बढाने के लिए भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एक लाख मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम बनाए जाएं।  किसानों से क्रय किए जाने वाले गेहूँ का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए। धान की तरह ही गेहूं का भुगतान ऑनलाईन किया जाए। मुख्यमंत्री आज सीएम आवास में रबी विपणन सत्र 2019-20 मे गेहूँ खरीद की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में बताया गया कि इस बार 2 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश में 6.5 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं।बैठक में सचिव डी. सैंथिल पांडियन, प्रभारी सचिव सुशील कुमार, डीएम नैनीताल विनोद कुमार सुमन सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।