Posts

Showing posts from November 6, 2021

यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए

Image
 यमुनोत्री  उत्तराखंड चारधामों में प्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु  आज शनिवार भैयादूज यम द्वितीया पर अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर  विधि-विधान पूर्वक बंद कर दिये गये हैं। उल्लेखनीय है  धर्मग्रंथों के  अनुसार श्री यमुना  जी को   यम देव अर्थात धर्मराज जी की बहिन कहा जाता है यमदेव‌  मृत्यु के देवता है मां यमुना के दर्शन  मात्र से जनमानस को मृत्यु भय से मुक्ति मिलती है।कपाटबंद होने के अवसर पर बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित, श्रद्धालुजन, स्थानीय लोग मौजूद रहे । कपाटबंद होने के बाद मां यमुना की  जयकारों के साथ उत्सव डोली ने शीतकालीन गद्दी स्थल खरसाली को प्रस्थान किया। जिलाधिकारी उत्तरकाशी मयूर दीक्षित ने बताया कि इस यात्रा वर्ष श्री यमुनोत्री धाम तैंतीस हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे ओर 33166 तीर्थयात्री श्री गंगोत्री धाम पहुंचे कुल 66हजार  से अधिक तीर्थ यात्री श्री गंगोत्री-यमुनोत्री धाम पहुंचे है।उन्होंने बताया कि कोरोनाकाल एवं प्रतिकूल मौसम के बावजूद सभी विभागों के परस्पर समन्वयन से  तीर्थयात्रा सुचारू रूप से संचालित हुई।  कपाट बंद होने के अवसर में मंदिर समिति पदेन अ