Posts

Showing posts from June 14, 2021

पर्वतीय क्षेत्रों की विषम भौगोलिक परिस्थितियों मेंअधिक मिट्टी तेल की मांग

Image
 नई दिल्ली –मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को  केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि उत्तराखण्ड राज्य में सिटी गैस वितरण परियोजना का विस्तार देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व नैनीताल के पूर्ण नगर क्षेत्र व उससे लगे अर्द्धनगरीय क्षेत्रों तक करते हुए राज्य में सिटी गैस वितरण परियोजना के कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए।  मुख्यमंत्री ने पेट्रोलियम केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से ओएनजीसी देहरादून के  अस्पताल को अपग्रेड कर 500 बेड का करने का आग्रह किया। केन्द्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों को इसकी सम्भावना देखने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए मासिक मांग 1185 के.एल. मिट्टी तेल के आवंटन के लिये भी केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया।केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री  धर्मेन्द्र प्रधान ने मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत को हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव  ओमप्रकाश, सचिव  अमित नेगी,  राधिका झा,

एस डी आर एफ ने कोविड की जंग में शहीद हुए वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

Image
 देहरादून –  एस डी आर एफ उत्तराखंड पुलिस के द्वारा वैश्विक महामारी के इस संकटकाल में मानव धर्म निभाते हुए अपनी जान  न्योछावर करने वाले कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।इन वीर योद्धाओं ने त्याग समर्पण और मानव सेवा के अतुलनीय उदाहरण पेश कर अपना सर्वस्व बलिदान दिया।  शाहिद वीर योद्धाओं को  याद करते हुए सभी जवानों ने 2 मिनट का मौन धारण किया,शाहिद योद्धाओं  की इस शहादत  को एस डी आर एफ मुख्यालय जोलीग्रांट सहित सम्पूर्ण एस डी आर एफ पोस्टों मे याद किया गया। वाहिनी मुख्यालय में इस दौरान एस डी आर एफ नवनीत सिंह सेनानायक, सहायक सेनानायक कमल सिंह पंवार, सहायक सेनानायक अनिल शर्मा, इंस्पेक्टर राजीव रावत, प्रमोद रावत,सब इंस्पेक्टर  जयपाल राणा,नवीन, नीरज शर्मा, नीरज चौहान, विजय रयाल, सम्मलित थे