Posts

Showing posts from December 10, 2021

मुख्यमंत्री ने सीडीएस रावत और उनकी पत्नी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि

Image
दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  3 कामराज रोड नई दिल्ली में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।  मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।  उनकी सादगी, सहजता हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। देश की सेना एवं सीमाओं की रक्षा के लिए जनरल बिपिन रावत के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष / विधायक  मदन कौशिक ने भी जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस ने स्व सी डी एस बिपिन रावत के लिए की भारत रत्न की माँग

Image
दिल्ली  – कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ  सांसद प्रदीप टम्टा संजय चौधरी, हरिपाल के साथ दिल्ली स्थित आवास पर  देश और उत्तराखंड के महान सपूत स्व सी डी एस जनरल बिपिन रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पूरा देश अपने जाँबाज़ जनरल  को सलाम करता हैं।चारों ओर लोग भारत माता की जय-जयकार कर रहे हैं। और बिपिन रावत अमर रहे के नारों को गुंजायमान कर रहे हैं।  वो राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रतीक बन गये थे, एक ऐसे जनरल व एक ऐसे सैनिक के रूप में लोग उनको देखने लगे थे, उनसे भरोसा करने लगे थे कि ये व्यक्ति हमारी सुरक्षा का प्रतीक है, ये हमारी सुरक्षा की गारंटी है, अलग-अलग तरीके से लोग पूछ रहे हैं कि किस तरीके का स्मारक बनना चाहिए! हम लोगों के मन में केवल एक भाव आ रहा है कि भारत माता के इस महान सपूत को भारत रत्न मिलना चाहिए, भारत रत्न से विभूषित किया जाना चाहिए, एक विशेष समारोह कर उनको यह सम्मान प्रदान किया जाना च