Posts

Showing posts from August 31, 2018

पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

Image
देहरादून- देशभर में पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर प्रदेश के सभी जनपदों में केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया व केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया, राजधानी देहरादून में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष डाॅ इंदिरा ह्दियेश के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय से जबरदस्त नारेबाजी करते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ जुलुस निकाला व राजपुर रोड़ होते हुए घंटाघर का चक्कर लगाकर वापस ऐस्लेहाॅल चैक पहुंचकर केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया।इससे पूर्व प्रातः बड़ी संख्या में कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित कांग्रेस नेताओं व कांग्रेस  कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि 2014 में जब कच्चे तेल की कीमत कीमतों के करीब दोगुना थी तब भी पेट्रोल डीजल इतना मंहगा नहीं हुआ था जितना आज है। उन्होंने कहा कि अगर कच्चे तेल की कीमतों की तुलना यूपीए सरकार की जमाने की कीमतों से करें तो साढे चार

शिक्षकों का अस्तित्व छात्रों पर निर्भर-सी एम

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहां कि सरकारी स्कूलों में छात्रो की घटती संख्या चिन्ताजनक है। सबसे योग्य शिक्षक हमारे सरकारी विद्यालयों में है, फिर भी सरकारी स्कूलों में छात्रों की घटती संख्या पर विचार करना होगा। शिक्षकों का अस्तित्व छात्रों पर निर्भर है। हमे सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवता व छात्र-छात्राओं के चहुॅंमुखी विकास पर विशेष फोकस करना होगा। सरकार द्वारा एनसीईआरटी की पुस्तके लागू की गई है। शिक्षा तंत्र में सुधार हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे है।  हमे मिलजुल कर विचार करना होगा कि सरकारी विद्यालयों की स्थिति को कैसे बेहतर किया जाय। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रामनगर डांडा थानों स्थित शहीद नरपाल सिंह राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक  विरेन्द्र सिंह कृषाली के सेवानिवृति पर आयोजित विदाई स्नेह भोज कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर शमशेर सिंह पुण्डीर , ग्राम प्रधान राधेश्याम बहुगुणा व बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे।