Posts

Showing posts from October 18, 2017

वयोवृद्ध नेता एन डी तिवारी को 93वां जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी

Image
नई दिल्ली- देश के वयोवृद्ध नारायण दत्त तिवारी  को उनके 93वां जन्मदिवस पर हवन किया और परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना कि वह शतायु हो और स्वस्थ लाभ जल्दी हो उत्तराखंड प्रदेश के जनपद नैनीताल स्थित एक छोटे से गांव पदमपुरी में एक साधारण परिवार में 18 अक्टूबर 1925 को जन्मे नारायण दत्त तिवारी ने अपनी विलक्षण प्रतिभा कार्य के प्रति समर्पण एवं "चरैवेति चरैवेति" को जीवन का मूलमंत्र मानते हुए निरंतर संघर्ष किया आर्थिक दृष्टि से कमजोर पारिवारिक पृष्ठभूमि परंतु गजब का आत्मविश्वास एवं सच्चाई ईमानदारी एवं परिश्रम के बल पर आगे बढ़ने की पिता स्वनामधन्य स्वर्गीय  पूर्णानंद तिवारी द्वारा दी गई सीख ने कभी कमजोर नहीं होने दिया प्राथमिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल से पूर्ण कर उच्च शिक्षा हेतु इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दाखिला लिया महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के संपर्क में आए इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के प्रथम अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ विलक्षण प्रतिभा को पहचान कर विदेशी मामलों एक्सटर्नल अफेयर्स डिग्री की पढ़ाई हेतु बाहर भेजा गया वापसी के बाद आप समाजवाद के जनक  राम मनोहर लोह

भारत वर्ष में आस्था के प्रतीक उत्तराखंड -विराट हिंदुस्तान संगम

Image
दिल्ली-विराट हिंदुस्तान संगम की राष्ट्रीय बैठक राजधानी दिल्ली में हुई। जहाँ  पर की पुरे हिंदुस्तान से आये पदाधिकारिओं की बैठक ली गयी। इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शुभ्रमण्यम स्वामी  ने की।डॉ स्वामी ने उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर देहरादून के इंजिनियर राजीव गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। डॉ  शुभ्रमण्यम स्वामी ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश देवभूमि के तौर पर जाना जाता हैं। समस्त भारत वर्ष में आस्था के प्रतीक के तौर पर उत्तराखंड को माना जाता है। अतः उत्तराखंड प्रदेश में विराट हिंदुस्तान संगम के अध्यक्ष के तौर पर एक सशक्त व्यक्तित्व की हमे जरुरत थी और  इंजिनियर राजीव गुप्ता को उनकी  कार्य के प्रति लगन व्  समाज के प्रति समर्पण  की भावना को देखते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के तोर पर सक्षम मानते है अतः हमे विश्वास है कि जल्द ही वे पुरे उत्तराखंड में विराट हिंदुस्तान संगम की सोच को घर घर पहुंचाकर  संगठन को मजबूती पहुचायेंगे। डॉ स्वामी ने संस्कृत की मह्त्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कृत भाषा को विश्वभर में देवभाषा के रूप में माना  जाता है। सभी भाषाओ की

जिलाधिकारी ने धान की फसल कटाई प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया

Image
हरिद्वार -जिलाधिकारी दीपक रावत किसान के बीच में नजर आए। उन्होंने खेत मे जाकर न सिर्फ क्राप कटिंग प्रक्रिया की जानकारी ली बल्कि स्वयं धान की फसल की कटाई की और धान के पौधे की झड़ाई भी की। जिलाधिकारी दीपक रावत ज्वालापुर बाहर क्षेत्र में स्थित शामोन अहमद के खेत में पहुंचे। जिलाधिकारी ने वहाॅ पहुुचकर धान की फसल कटाई की प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया साथ ही फसल काटने एवं धान की बाली झाडने आदि कार्याे को स्वयं भी करके देखा। 10 मीटर ट्रेगंल यानी 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्र में उपजी धान की फसल काटी गयी। खेत के इतने हिस्से में 32 किलोग्राम धान निकला।लेखपाल पटवारी नीरज तोमर ने बताया कि 10 मीटर ट्रेगंल यानी 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्र में उपजी फसल के आधार पर पूरे खेत में उपजी फसल का एवरेज निकाला जाता है यह आंकडे सीसीई एग्रो एप के माध्यम से कृषि मंत्रालय भारत सरकार को प्रेषित किये जाते है। इस अवसर पर अपर निदेशक कृषि डाॅ परमाराम द्वारा यह जानकारी भी दी गयी कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत किसानों को किस प्रकार किसानों को लाभान्वित किया जाता है।इस अवसर पर तहसीलदार सुनैना राणा, मुख्य कृषि अधि

मैड ने बिंदाल पुल, एश्ले हॉल के गरीबों के संग मनाई छोटी दिवाली

Image
देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन, मेकिंग ए डिफ्फेरेंस बाय बीइंग द डिफ्फेरेंस (मैड) ने के सदस्यों ने छोटी दिवाली का त्यौहार गरीब बच्चों में खाना वितरण एवं मौज मस्ती का एक कार्यक्रम आयोजित करके मनाया। इस अभियान से पहले मैड ने प्रेम धाम के वृद्ध लोगों के साथ भी समय व्यतीत किया था। उसी कार्यक्रम में संस्था ने यह निर्णय लिया कि सदस्यगण कार्यभार बाँट के इस तरीके का खाना वितरण कार्यक्रम कर सकते हैं और छोटी दिवाली का त्यौहार मना सकते हैं। इसी के तहत संस्था के 10 सदस्यों में पंद्रह आलू के परांठे लाने पर सहमति बनायीं। साथ ही साथ संस्था के कई सदस्यों ने सैंडविच बनाये और कुछ सदस्य मिठाई इत्यादि भी लाये ताकि दिवाली में कोई कमी न रह जाए।  खाने के साथ साथ संस्था के सदस्य फल एवं बिस्कुट भी लाये थे। ना सिर्फ खाना वितरण किया गया बल्कि बच्चों के साथ समय भी व्यतीत किया गया जिसमें खूब खेल कूद भी हुआ। कुछ सदस्य जहां बच्चों के साथ पेड़ पर चढ़ गए वहीँ कुछ उनके साथ इधर उधर भागते रहे और बाकी ने बच्चों के मन की हसरत अर्थात फ़ोटो खींचने को पूरा किया।  कार्यकम में मुख्य भूमिका निभाने में संस्थापक अध्यक्ष अभ

विकास की रोशनी हर व्यक्ति के दरवाजे तक पहुचाना हमार नैतिक दायित्व-मुख्यमंत्री

Image
हल्द्वानी- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने महानगर हल्द्वानी वासियों को दीपावली के  पावन मौके पर सौगात के तौर पर महानगर क्षेत्र के अन्तर्गत होने वाले 20 करोड 13 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होने चित्रशिला घाट मे 2.50 करोड की लागत से बनने वाले आधुनिकतम विद्युत शवदाह गृह निर्माण, सुशीला तिवारी चिकित्सालय के पास सडक चौडीकरण एवं पार्किग, जेल रोड व पनचक्की चौराहे पर म्यूजिकल फब्बारों की स्थापना की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र द्वारा 2 करोड 13 लाख की लागत के लोकापर्ण किये। जिसके तहत 63 व्यक्तियों के लिए पंडित दीनदयाल  उपाध्याय रैन बसेरा लागत 102.65 लाख, 62 व्यक्तियो के लिए एपीजे अब्दुल कलाम आजाद रैन बसेरा लागत 48.63 लाख तथा तिकोनिया चौराहे पर पं0 दीनदयाल उपाध्याय की नवनिर्मित मूर्ति स्थापना एवं चौराहे का विस्तारीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य लागत 61 लाख का लोकापर्ण किया गया। पंडित दीनदयाल चौराहे पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने सभी को दीपावली की शुभकामनाये देते हुये कहा कि विकास की रोशनी हर व्यक्