Posts

Showing posts from June 22, 2023

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

Image
 पिथौरागढ़ -  नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि 1 होकरा में एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू के लिए एस डी आर एफ की आवश्यकता है। इस सूचना पर पोस्ट अस्कोट से मुख्य आरक्षी सुनील चन्द्र  व पोस्ट कपकोट से ASI महिपाल सिंह  के नेतृत्व में एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  घटनास्थल पर पहुंचकर टीम को ज्ञात हुआ कि पिथौरागढ़ जिले के थाना नाचनी के मसूरी -होकरा मोटर मार्ग सप्लाई गोदाम के पास एक बोलेरो ( UK 02 TA 10845) खाई में गिर गया है। इस  बोलेरो में  10 लोगों के सवार होने की सूचना है। वाहन में शामा क्षेत्र के लोग सवार थे और होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। एस डी आर एफ की दो रेस्क्यू  टीमों द्वारा 500 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन में सवार 10 लोगों के शवों  को एकत्र कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।  एस डी आर एफ टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से अब तक 07 शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया है। 03 अन्य शवों को खाई से ऊपर लाने का कार्य गतिमान है।मृतकों के  नाम किशन सिंह पुत्र  खुशाल सिंह, उम्र 64 वर्ष, निवासी शामा ,कप