Posts

Showing posts from April 12, 2022

पर्यटक सीजन व चार धाम यात्रा में यातायात पर बढता दबाव

Image
  देहरादून – पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने पुलिस कार्यालय देहरादून स्थित सभागार में आगामी पर्यटक सीजन के दृष्टिगत यातायात एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में जनपद देहरादून के समस्त राजपत्रित अधिकारी, यातायात निरीक्षकों व थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान जनपद देहरादून की यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निम्नलिखित दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। जनपद देहरादून में यातायात के बढते दबाव के दृष्टिगत यातायात संचालन अतिरिक्त यातायात उप निरीक्षकों को नियुक्त किया जाएगा,  जिसके लिए उन्हें यातायात संबंधी आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आगमी पर्यटक सीजन व चार धाम यात्रा के दृष्टिगत ऋषिकेश में 01 यातायात निरीक्षक व मसूरी में 01 यातायात उप निरीक्षक को नियुक्त किया जायेगा।  जनपद देहरादून में यातायात को बाधित करने वाले 20 बाटल नेक चिन्हित किये गये हैं। पुलिस अधीक्षक यातायात स्थानों पर यातायात के संचालन नियमित ड्यूटियां नियुक्त करेंगे। बड़े बाटल नेक प्वाइंट पर उप निरीक्षक तथा छोटे बाटल नेक प्वाइंट पर मुख्य आरक्षीयो क