Posts

Showing posts from January 13, 2019

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रान्ति की बधाई दी

Image
 देहरादून-राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रान्ति की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मकर संक्रान्ति पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में मिठास, खुशहाली और समृद्धि लाए। मकर संक्रांति को स्नान और दान का पर्व भी कहा जाता है। यह पर्व सूर्य और नदियों तथा जल स्रोतों की उपासना के साथ साथ प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश भी देता है। मकर संक्रान्ति नयी फसल के स्वागत के साथ अन्नदाता किसानो के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। राज्यपाल ने कहा कि शुभ दिनों की शुरुआत का यह पर्व सम्पूर्ण देश में बिहू, पोंगल, उत्तरायणी आदि विविध नामों से मनाया जाता है। मकर संक्रान्ति के अवसर पर हम सभी को गरीब ओर वंचितों के उत्थान के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में की जाएं विशेष व्यवस्थाएंः राज्यपाल

Image
देहरादून-राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने  राजभवन में फ़्लो उत्तराखण्ड चैप्टर की वर्षगाँठ पर आयोजित कार्यक्रम में वुमन रैली का झण्डा दिखा कर रवाना किया।राज्यपाल  मौर्य ने फ़्लो उत्तराखण्ड चैप्टर द्वारा सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों के लिए जागरूकता के लिए आयोजित कार रैली को सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं मात्र कार चालक ही नहीं होती बल्कि वह समाज और अपने परिवार के लिए भी चालक का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र को महिलाओं की आवश्यकता है। महिलाएं जो भी कार्य करें, मन लगा कर करें। राज्यपाल ने फ़्लो उत्तराखण्ड चैप्टर से अपनी संस्कृति और राजभाषा के लिए कार्य करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और भाषा पर ध्यान देना होगा।इस अवसर पर परिवहन मंत्री उत्तराखण्ड यशपाल आर्य ने कहा कि सड़क सुरक्षा आज एक बहुत बड़ा मुद्दा है। राज्य सरकार भी सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कार्य कर रही है। सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता फैलाई जानी चाहिए। इसके लिए फ़्लो उत्तराखण्ड के अनुरोध पर 100 महिलाओं को परिवहन विभाग द्वारा निशुल्क ड्राईविंग प्रशिक्षण दिया जाएगा।