Posts

Showing posts from July 26, 2019

राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की

Image
देहरादून– आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में  राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने कहा कि ‘‘छात्र-छात्राओं विशेषकर बालिकाओं की सफलता में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। बालिकाओं को शिक्षा व कैरियर में समान अवसर मिलने चाहिये। युवा अपनी शिक्षा का उपयोग सामाजिक न्याय स्थापित करने, जातिगत भेदभाव मिटाने, महिला सशक्तिकरण व नए भारत के निर्माण में करें। युवा रोजगार की तलाश करने के बजाय रोजगार पैदा करने के लिए साहस जुटाएं। संबोधन प्रारंभ करने से पूर्व राज्यपाल ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। और  कहा कि शिक्षा का उपयोग समाज की समस्याओं के समाधान और विभिन्न आपदाओं के निदान हेतु किया जाना जरूरी है। विश्वविद्यालय में शिक्षा और दीक्षा दोनों ही होती है। मनुष्यों में ज्ञान और सद्गुण के विकास के लिए शिक्षा और प्रशिक्षण की जरूरत होती है किंतु कत्तर्व्य बोध के लिए दीक्षा की आवश्यकता होती है। भारत विश्व की छठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। हमारा देश दिन-प्रतिदिन विकास और कामयाबी की नई ऊंचाईयां छू रहा है। हमारे वैज्ञानिकों ने दूसरे चंद्रयान मिशन को सफलतापूर्वक प्रारंभ कि

कारगिल की लड़ाई में पाकिस्तान ने मुंह की खाई थी

Image
देहरादून –१९९९ के  कारगिल  युद्ध को 20 साल पूरे हो चुके हैं। पाकिस्तान ने उस समय कारगिल सेक्टर पर कब्जा कर लिया था जिस कब्जे को छुड़ाने में भारत ने लगभग 60 दिनों तक  व अनेक वीर जवानों ने अपनी शहादत देकर पाकिस्तान पर विजय पाई थी और पाकिस्तान ने मुंह की खाई थी। भारतीय जांबाज सैनिकों ने  कारगिल  पर तिरंगा झंडे को लहराया था। यह लड़ाई विश्व की अपने आप में एक  अलग प्रकार क्या युद्ध था जहां दुश्मन हमारे सर पर बैठा था और हम नीचे से उस पर वार कर रहे थे। लेकिन उसका एक वार हमारे कई सैनिकों को शहीद कर रहा था दुनिया की नजरें इस युद्ध पर थी और हमने भी यह साबित कर दिया कि भारत के जवान क्यों दुनियाभर में सर्वश्रेष्ठ  सैनिकों   में इनकी गिनती होती हैं। पाकिस्तान के  सैनिकों और  घुसपैठियों को भारतीय सैनिकों  चुन चुन के मारा था।  कारगिल  विजय दिवस को पूर्व उत्तराखंड सरकार ने शौर्य दिवस घोषित किया था। और इस  शौर्य दिवस  के अवसर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कारगिल शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि