Posts

Showing posts from August 1, 2022

बीन नदी में फंसी कार तीन लोगों का किया रेस्क्यू

Image
ऋषिकेश – वर्षा के कारण ऋषिकेश और चीला के बीच होकर बहने वाली बीन नदी में उफान आ गया। इस बात से अनजान कार सवार तीन लोग बीच नदी में फंस गए। यह सभी लोग हरिद्वार से ऋषिकेश आ रहे थे। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर नदी में फंसे तीन लोगों को सकुशल वाहन सहित बाहर निकाला। मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे आपदा कंट्रोल रूम देहरादून से एस डी आर एफ को सूचना मिली कि हरिद्वार वाया चीला ऋषिकेश आ रहे कार सवार तीन लोग बीन नदी में फंस गए हैं। नदी में उफान आया हुआ था मगर कार सवार मनीष जखमोला (31 वर्ष) पुत्र भगवती प्रसाद, ऋषिकेश,विकास उनियाल(36 वर्ष) पुत्र प्रकाश उनियाल निवासी नोएडा उत्तर प्रदेश, सूरज सिंह ( 28 वर्ष) पुत्र भानु प्रताप सिंह नोएडा उत्तर प्रदेश तीनों व्यक्तियों को इस बात की जानकारी नहीं थी। इन्होंने रात अंधेरे में ही कार को नदी के रास्ते पर ले जाने की कोशिश की।यह सभी लोग कार सहित बीच नदी में फंस गए। मदद के लिए इन्होंने आपदा कंट्रोल रूम को सूचित किया। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम पोस्ट ढाल वाला  से तत्काल मौके पर पहुंची व रात के अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों तीनों व्यक्तियों को रेस्क्यू करने के उपर

विकास शर्मा ने पकड़ा आप का हाथ

Image
 रुड़की –  आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया तथा प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने रुड़की में एक कार्यक्रम में विकास शर्मा और उनके 50 साथियों को आम आदमी पार्टी की टोपी और माला पहना कर के पार्टी में शामिल किया।प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने सभी नए साथियों को आम आदमी पार्टी परिवार का सदस्य बनाते हुए कहा कि लोग केवल दिल्ली और पंजाब में नहीं बल्कि उत्तराखंड में, हरियाणा में, हिमाचल में, गुजरात में और देश के अन्य राज्यों में अब आम आदमी पार्टी को भाजपा के मजबूत विकल्प के रूप में देख रहे हैं। भाजपा सरकार द्वारा देश में फैलाई गई आर्थिक बदहाली, बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ आम आदमी खड़ा होकर केजरीवाल के दिल्ली मॉडल पर अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए मन बना रहा है। प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसने 2 राज्यों में सरकार बनाकर के लोगों को किसी किस्म की परेशानी ना हो उनके रोजमर्रा की जरूरत की अनेक प्रकार के प्रमाणपत्रों को घर पर बनाने की एक नई रीति शुरू करके एक ईमानदार सरकार की मिसाल पेश की है। दिल्ली में बिजली और पानी निशुल्क उपलब

प्रदेशवासी13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराऐ -सीएम

Image
 देहरादून ― मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के संबंध में विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट को तिरंगा सौंपा। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया।    मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की अपील की है। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। इस अभियान में प्रदेश के गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आजादी के लिए जिन वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व अर्पित किया, उनका सदैव स्मरण रहे। हमारी नई पीढ़ी को ऐसे बलिदानियों के बारे में  अधिक से अधिक जानकारी हो। आजादी के अमृत महोत्सव में देश के इन वीर ब