Posts

Showing posts from August 14, 2022

कांग्रेस का भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

Image
 देहरादून –उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश भर में आयोजित ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ के अंतिम चरण में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में राजधानी देहरादून में  यात्रा का आयोजन किया। ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय  से प्रारम्भ होकर गांधी पार्क-घण्टाघर-दर्शन लाल चौक-डिस्पेंसरी रोड़-पल्टन बाजार-अम्बेडकर पार्क होते हुए वापस कांग्रेस भवन में समाप्त हुई। आजादी की गौरव यात्रा ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ के मुख्य पडावों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पण्डित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही घण्टाघर स्थित स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा,  स्व0 इन्द्रमणि बडोनी, कचहरी स्थित राजीव गांधी काम्प्लेक्स में स्व0 राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के उपरान्त पल्टन बाजार होते हुए घण्टा घर पहुंचकर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर एवं सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के उपरान्त प्रदेश मुख्यालय में यात्रा का समापन किया। यात्रा से पूर्व प्रदेश कांग्रेस म