Posts

Showing posts from August 8, 2022

गांधी पार्क से हर घर तिरंगा रैली

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गांधी पार्क में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित रैली/प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रभात फेरी में जन प्रतिनिधियों, शासन, प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रान्तिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आहवाहन किया कि 13 से 15 अगस्त 2022 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी अपने घरों में तिरंगा लगायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना अहम योगदान देने वाले हमारे क्रान्तिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाएं हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे नौनिहाल देश का भविष्य हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा। तब तक उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल

कोटद्वार की सुखरो नदी में फँसी दो गाय

Image
कोटद्वार – थाना कोटद्वार ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया की सुखरो नदी,कोटद्वार में दो गाय फँसी हुई है। सूचना प्राप्त होने पर  एस डी आर एफ पोस्ट कोटद्वार से रेस्क्यू टीम, कांस्टेबल आशीष रावत  आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों  के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचते ही वहाँ देखा गया की दो  गाय  नदी में फँसी हुई है। जिनमें से एक गाय की पिछली टांग टूट जाने के कारण वह चलने में असमर्थ थी व दूसरी गाय भी घायल अवस्था मे थी। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनो गायों को रोप की मदद से नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के उपरांत एस डी आर एफ टीम द्वारा दोनों गाय को आवश्यक उपचार को पशु चिकित्साल्य भिजवाया गया।

किशोरी गंगा नदी में डूबी सर्चिंग जारी

Image
 ऋषिकेश –  मुनिकीरेती थाने ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि खारा स्रोत के पास योग निकेतन घाट पर एक किशोरी गंगा नदी में डूब गई है।घटना पर पोस्ट ढालवाला से एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम अपने रेस्क्यू उपकरणों सहित एस आई सचिन रावत  तत्काल घटनास्थल  रवाना हुई। किशोरी आयुषी चमोली पुत्री दिनेश चमोली,उम्र 18 वर्ष, ग्राम- पाटा, जनपद टिहरी गढ़वाल की रहने वाली है जो अपने 04 साथियों के साथ प्रतियोगिता परीक्षा देने ऋषिकेश आयी थी। घाट पर अपने दोस्तों के साथ घूमते समय अचानक पैर फिसलने से गंगा की तेज लहरों की चपेट में आकर लापता हो गयी। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की जा रही है।गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है,सर्चिंग की जा रही परन्तु किशोरी का अभी कुछ पता नही चल पाया है।