Posts

Showing posts from December 31, 2022

नेटवाड बाजार के पास नदी मे से एक शव मिला

Image
 उत्तरकाशी –  मोरी थाने ने  एस डी आर एफ  टीम को सूचित कि नदी मे एक शव दिखाई दे रहा है जिसे निकालने एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।इस सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ  टीम आरक्षी बलवंत सिंह  रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर एस डी आर एफ टीम ने देखा की नदी के बीच में  एक शव फंसा हुआ है जिसे नदी का पानी कम होने पर किनारे लाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया। किसान दास उम्र -32, पुत्र बचन दास ग्राम - दोणी , जिला - उत्तरकाशी 10 दिन पहले नेटवाड बाजार से लापता चल रहा है जिसकी लगातार सर्चिंग की जा रही थी।

बलात्कार के आरोपी की मां गिरफ्तार

Image
 देहरादून –पीड़ित ने थाना नेहरू कॉलोनी में 7 सितंबर 22 को अभियोग पंजीकृत कराया गया था कि अभियुक्त अभिषेक चौधरी पुत्र दारा सिंह चौधरी निवासी ग्राम कुरी तहसील ठाकुरद्वारा पोस्ट जगपुरा थाना दिलारी जिला मुरादाबाद उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है। उसके द्वारा लंबे समय तक उसके साथ शारारिक सम्बन्ध स्थापित किये गए।  विवेचना के दौराना यह तथ्य प्रकाश में आया कि उसके इस कृत्य में उसकी मां सावित्री देवी द्वारा भी पूर्ण सहयोग किया गया। पीड़ित की नाबालिग पुत्री के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर उसका विवाह अपने पुत्र के साथ सब रजिस्टार ऑफिस में पंजीकृत करवाया गया। अभियोग पंजीकृत होने के पश्चात से ही सावित्री देवी फरार चल रही थी। अभियुक्ता की गिरफ्तारी पर 10000 रू0 का इनाम घोषित किया गया था। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा अभियुक्ता के पते पर टीम भेजकर दबिश दी गई किंतु उसने अपना घर बदल दिया था। जिस कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई साथ ही अभियुक्ता द्वारा अभियोग पंजीकृत होने के पश्चात से अपना फोन बंद कर दिया था तथा किसी से भी फोन पर संपर्क में नहीं थी।  थानाध्यक्ष थाना नेहरू कॉलोनी द्वारा एक व