Posts

Showing posts from November 28, 2019

बीस ग्राम स्मैक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

Image
देहरादून– दून में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत  थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम ने  चैकिंग के दौराने मंगलवार को प्रातः मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को 20.3 ग्राम स्मेक के साथ जोगीवाला चौक से गिरफ्तार किया गया।                                                         जिस की अनुमानित कीमत करीब ₹ 1,00,000/-जिनके द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि पकड़ी गई  स्मैक को वह बरेली से खान नाम के व्यक्ति से खरीदकर ला रहे हैं। वह स्मैक को स्वयं भी पीते हैं। और स्कूल कॉलेज के छात्रों को ऊंचे दामों पर भी बेचते हैं।पकड़े गये दोनों  अभियुक्तों का विवरण सागर पुत्र सोमपाल निवासी बाल्मीकि बस्ती संजय कॉलोनी, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र 19 वर्ष  से 8.8 ग्राम  स्मैक । और संजय टांक पुत्र धर्मपाल निवासी बाल्मीकि बस्ती संजय कॉलोनी, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र 19 वर्ष से 11.5 ग्राम  स्मैक  पकड़ी हैं।

चन्द्रा पन्त ने अंजू लुंठी को तीन हजार से अधिक मतों से हराया

Image
पिथौरागढ़–पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव मतदान की मतगणना  एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुई। निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी चन्द्रा पन्त 3267 मतों से विजयी हुई। चन्द्रा पन्त को कुल 26086 मत प्राप्त हुए द्वितीय स्थान पर रही कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी को कुल 22819 मत प्राप्त हुए। सपा प्रत्याशी मनोज कुमार भट्ट को 835 मत तथा नोटा को 844 मत प्राप्त हुए। रिटर्निंग अधिकारी तुसार सैनी द्वारा विजयी प्रत्याशी चन्द्रा पन्त को विजयी प्रमाण पत्र सौपा गया। मतगणना स्थल पर सर्व प्रथम भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक राशिद खान ,जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ,रिटर्निंग अधिकारी सहित सभी प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों आदि की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को खोला गया। तत्पश्चात स्ट्रांग रूम से मतगणना हेतु चरणवार ईवीएम निकाल कर मतगणना की गई।कुल 145 मतदेय स्थलों की गणना 11 चरणों में सम्पन्न हुई।ईवीएम में पड़े मतों की गणना के लिए कुल 14 टेबल लगाई गई थी।सर्व प्रथम डांक मतपत्रों की गणना की गई। डांक मतपत्रों में भाजपा प्रत्याशी चन्द्रा पन्त को 255 कांग्रेस प्रत्याश

प्रति विकासखंड को दस हजार की धन राशि विधानसभा कोष से

Image
देहरादून– युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग देहरादून के तत्वाधान में आज जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन आईआरडीटी ऑडिटोरियम सर्वे चौक देहरादून में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में पुरस्कार का वितरण विधायक राजपुर क्षेत्र खजानदास द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्वामी विवेकानंद के जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणा सात बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और उसकी उपयोगिता एवं उद्देश्य से कार्यक्रम में उपस्थित समस्तजनों एवं कलाकारों को अवगत कराया। उन्होंने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने के उद्देश्य से करवाए जा रहे युवा महोत्सव के आयोजन पर बधाई देते हुए। विकासखंडों से चयनित प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन भी किया। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रति विकासखंड दस हजार की धन र