Posts

Showing posts from July 27, 2017

भाजपा के खिलाफ महागठबंधन अपनी अंदरूनी समस्याओं के कारण टूट गया- शिव प्रकाश

Image
देहरादून।स्वामी रामतीर्थ आश्रम में प्रारम्भ हुआ भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जन प्रतिनिधि प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश ने किया। उदघाटन अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट्, राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत व प्रशिक्षण संयोजक ज्योति गैरोला उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट् ने अपने स्वागत संबोधन में प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि इससे कार्यकर्ता की वैचारिक दृढ़ता व मुखरता और बढ़ती है। भाजपा संगठन आधारित दल है और प्रशिक्षण की भूमिका वैसी ही है जैसी शांतिकाल में सेना की गतिविधियां रहती हैं। वही अपने उद्घाटन संबोधन में शिव प्रकाश ने कहा कि भाजपा देश को विश्व में सर्वोच्च लक्ष्य तक ले जाने के लिये समर्पित  तरीके से कार्य कर रही है और इसमें सभी कार्यकर्ताओं का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक समय जब देश में कांग्रेस बहुत शक्तिशाली थी भाजपा व उससे पहले जनसंघ के रूप में हमने कांग्रेस के विकल्प के लिए गठबंधन बनाये। आज हम कांग्रेस मुक्त भार

कांग्रेस पहुंची मृतक किसान राजकुमार के द्वार

Image
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत ने जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखण्ड चम्बा के ग्राम स्वाडी पहुंचकर मृतक किसान स्व राज कुमार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 50 हजार रूपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन  दिया। कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने कहा कि बैंकों द्वारा किसानों पर कर्ज वसूली का दबाव बनाया जा रहा है जिससे किसान अपने को असहाय महसूस कर रहे हैं तथा आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में झूठा वादा कर जनता को भ्रमित करने का काम किया तथा आज प्रदेश के किसान अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। राज्य सरकार की नाकामी के कारण बैंकों द्वारा बार-बार कर्ज वसूली का बनाया जा रहा दबाव किसानों को आत्महत्या के लिए प्रेरित कर रहा है। बैंकों द्वारा जिस प्रकार किसानों पर कर्ज लौटाने के लिए विभिन्न माध्यमों से दबाव बनाया जा रहा है उससे राजकुमार जैसे गरीब असहाय किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ रहा है यह निन्द