Posts

Showing posts from September 18, 2017

पंतनगर के कुलपति प्रोफेसर जे.कुमार की राज्यपाल डाॅ. कृष्णकांत पाल से शिष्टाचार भेंट

Image
देहरादून-जी.बी पंत कृषि व तकनीकी विश्वविद्यालय , पंतनगर के कुलपति प्रोफेसर जे.कुमार की राज्यपाल डाॅ. कृष्णकांत पाल से शिष्टाचार भेंट की। 14 सितम्बर को मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जी.बी.पंत विवि को उच्च शिक्षण संस्थाओं की स्वच्छता रेंकिंग 2017 में प्रथम स्थान के लिए सम्मानित किए जाने पर राज्यपाल ने कुलपति प्रो0कुमार को बधाई दी। राज्यपाल ने अपेक्षा की कि पंतनगर विवि स्वच्छता के उच्च स्तर को आगे भी बनाए रखेगा। पंतनगर विवि की इस सफलता से प्रदेश की अन्य शिक्षण संस्थाएं भी प्रेरित होंगी। राज्य के विश्वविद्यालय, स्वच्छता के साथ ही स्मार्ट कैम्पस, गांवों को गोद लेकर उनका विकास करने जैसे अन्य निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए भी समर्पित होकर कार्य करेंगे। पंतनगर विवि के कुलपति प्रो0कुमार ने कहा कि राज्यपाल ने राज्य के विश्वविद्यालयों में अनेक इनिशिएटिव लेते हुए बेहतर कार्य करने के लिए हमेशा मार्गदर्शन किया है। गौरतलब है कि राज्यपाल के निर्देशों पर 2 अक्टूबर को जी.बी पंत कृषि व तकनीकी विश्वविद्यालय, पंतनगर को राज्य सरकार के स्तर पर भी सम्मानित किया जाएगा।

पेट्रोल, डीजल की दरों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

Image
देहरादून प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  प्रीतम सिंह के आह्रवान पर प्रदेश में बढ़ती मंहगाई, ध्वस्त कानून व्यवस्था तथा किसानों का लगातार उत्पीड़न किये जाने के विरोध में प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेशित किये गये। इसी परिपेक्ष में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा देहरादून के गांधी पार्क मे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डाॅ0  इन्दिरा हृदयेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, सहप्रभारी संजय कपूर के साथ ही कांग्रेस कमेटी के विधायकगणों, वरिष्ठ नेतागणेां सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने किया। कार्यक्रम के उपरान्त कांग्रेसजनों द्वारा अपर जिलाधिकारी देहरादून को   राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपना 6 माह का कार्य काल पूर्ण कर चुकी है। प्रदेश की प्रचण्ड