Posts

Showing posts from August 21, 2019

मुख्यमंत्री ने दून अस्पताल में भर्ती आराकोट आपदा पीड़ितों का हाल जाना

Image
देहरादून —मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दून अस्पताल में भर्ती आराकोट, त्यूनी, मोरी एवं उनके आस-पास के गांवों के आपदा पीड़ितों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने दून अस्पताल के चिकित्सकों को सख्त हिदायत दी कि आपदा पीड़ितों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। इस सबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती आपदा पीड़ितों के साथ ही अन्य बीमार व्यक्तियों का भी हालचाल भी जाना। उन्होंने अस्पताल के चिकित्साधीक्षक को यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी चिकित्सक मानवीयता के साथ  अस्पताल में भर्ती व्यक्तियों का उपचार करें तथा अस्पताल में उपचार हेतु आने वाले सभी लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाय। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों से अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों से आवश्यक दवाईयों एवं खानपान की उपलब्धता की जानकारी भी ली। मरीजों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उन्हें दवाईयों एवं खाने की व्यवस्था अस्पताल प्रशासन द्वारा की जा रही है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा आपदा प्रभावितों का निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। इसके लि

एस डी आर एफ ने हेलिकॉप्टर क्रश के घटनास्थल से शवों को बरामद किया

देहरादूनउ–त्तरकाशी मे हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त मामला राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 15-15 लाख रुपए देने की घोषणा तो  राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री ले जा रहे हेलिकाॅप्टर के दुर्घटना ग्रस्त होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दुर्घटना में हताहत लोगों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।  

शिकायतकर्ता को शिकायती पत्र की रिसिवींग की प्रति दे-एसएसपी

Image
देहरादून–उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी संगठन की जिला संयोजक निर्मला बिष्ठ के नेतृत्व में हेमलता नेगी,  सुशीला अंमोली,  मातेश्वरी राजवार सहित 50-60 महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल द्वारा अरुण मोहन जोशी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पुलिस कार्यालय देहरादून में आकर शिष्टाचार भेंट की गयी। शिष्टाचार भेंट के दौरान महिला प्रतिनिधि मंडल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आभार प्रकट करते हुए बताया गया कि  विगत कुछ  दिनों से शहर की यातायात व्यवस्था में काफी सुधार आया है। शहर के व्यस्ततम चौराहों पर जाम की स्थिति काफी कम हुई है, शहर के प्रत्येक मार्गों व चौराहों पर पुलिस की उपस्थिति दर्शित हुई है, इस दौरान  सुशीला अमोली द्वारा एस एस पी को अवगत कराया गया कि पूर्व में रिस्पना से घंटाघर आने में 1 घंटा के आसपास का समय लगता था। जो कि अब 15-20 मिनट में यह दूरी तय हो रही है। प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित हेमलता नेगी, मातेश्वरी नेगी व अन्य महिलाओं ने दून पुलिस द्वारा नशे के विरूध की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में भी प्रसन्नता  व्यक्त करते हुए  एस एस पी को बताया कि दून पुलिस आपके नेतृत्व में  नशे के विरूध अच्छा कार्य कर र

भारत में जनसंपर्क अभ्यास में हैं करियर

Image
देहरादून– पब्लिक रिलेशन कांउसिल ऑफ इण्डिया देहरादून चैप्टर एवं दून विश्वविद्यालय द्वारा। विश्वविद्यालय के एडमिन ब्लॉक में जनसंपर्क के विद्यार्थियों के लिए एक लेक्चर का आयोजन किया गया। दून यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कम्यूनिकेशन के एचओडी एवं पीआरसीआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष डॉ 0  राजेश कुमार ने पीआरसीआई देहरादून चैप्टर के नेशनल प्रतिनिधि पंकज तिवारी का स्वागत किया। पीआरसीआई देहरादून चैप्टर द्वारा आयोजित लेक्चर भारत में जनसंपर्क अभ्यास के विकास पर केंद्रित रहा जिसमें पीआर प्रैक्टिशनर ,  वर्तमान मीडिया परिदृश्य ,  पीआर के विभिन्न विषयों और कंपनियों में जनसंपर्क अभ्यास की उभरती रणनीतिक भूमिका को लेकर चर्चा की गयी। लेक्चरार ने प्रतिभागियों के बारे में समझ को बढ़ाने के लिए वास्तविक जीवन के उदाहरण ,  केस स्टडी और मीडिया के विभिन्न रूपों की बारीकियों के माध्यम से जनसंपर्क अभ्यास की विभिन्न अवधारणाओं को स्पष्ट किया। छात्रों को संबोधित करते हुए  पंकज तिवारी ने भारत में जनसंपर्क अभ्यास के विकास की जबरदस्त गुंजाइश पर प्रकाश डाला। उन्होंने मीडिया और ग्राहकों के साथ प्रभावी ढंग से जुड़ने और खुद