Posts

Showing posts from July 18, 2019

पौड़ी के सभी न्याय व ग्राम पंचायतों में प्रशासक तैनात

Image
पौड़ी- जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के सभी न्याय व ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के उपरान्त उनमें प्रशासक तैनात कर दिये हैं। ये सभी प्रशासक नई ग्राम पंयायतों के गठन व अधिकतम छह महीने की अवधि तक ही प्राधिकृत रहेंगे। उन्होंने बताया कि शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार ही जनपद में प्रशासक तैनात किये गये हैं। उन्होंने बताया संबंधित ब्लाक के अधिकारियों को ही प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत खिर्सू ब्लाक की न्याय पंचायत पोखरी के तहत 24 ग्राम पंचायतों के लिए एडीओ विनोद उनियाल, न्याय पंचायत चमराड़ा की 17 ग्राम पंचायतों के लिए एडीओ विनोद कुमार तथा न्याय पंचायत  देवलगढ़ की  10 ग्राम पंचायतों के लिए एडीओ दिनेश चंद्र पंत को नामित किया गया है। यमकेश्वर ब्लाक की न्याय पंचायत मागथा की 8 ग्राम पंचायतों के लिए एबीडीओ रमेश सिंह नेगी, न्याय पंचायत गैंड की 11 ग्राम पंचायतों के लिए सहायक कृषि अधिकारी निष्ठा, न्याय पंचायत बनचुरी की 10 ग्राम पंचायतों के लिए एडीओ रणवीर सिंह कठैत, न्याय पंचायत नीलकंठ की  15 ग्राम पंचायतों के लिए अपर सहायक अभियंता संजीव कुमार वर्मा, न्याय पंचायत नौगां

राज्यपाल ने नेगी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार पर शुभकामनाएँ दी

Image
देहरादून–राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में सुप्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2018 मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी तथा उन्हें सम्मानित किया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि  नरेन्द्र सिंह नेगी ने पहाड़ के दर्द को अपनी गीतों में पिरोया तथा उस पीड़ा को जन-जन तक पहुचांया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र सिंह नेगी जी का सम्मान उत्तराखण्ड की समृद्धशाली संस्कृति का सम्मान है।उनकी इस उपलब्धि से सम्पूर्ण प्रदेशवासी गौरान्वित हैं। तो वही  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रसिद्ध लोक गायक  नरेन्द्र सिंह नेगी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2018 मिलने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमारी समृद्ध लोक संस्कृति एवं लोक विधा के विकास के लिए समर्पित व्यक्तित्व के धनी नरेन्द्र सिंह नेगी को दिया गया यह प्रतिष्ठित सम्मान उत्तराखण्ड का भी सम्मान है। मुख्यमंत्री ने नेगी के यशस्वी दीर्घ जीवन की भी ईश्वर से कामना की है।