Posts

Showing posts from May 2, 2022

खाई में गिरा छोटा हाथी तीन घायल एक की मौत

Image
 उत्तरकाशी - जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी द्वारा अवगत कराया गया कि नाकुरी नामक स्थान पर एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिग के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।ये  सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट उजेली से मुख्य आरक्षी भरत सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ  कि  वाहन छोटा हाथी नंबर UK10CA1137 है। जिसमे 05 लोग सवार थे। जो कि बोन गांव में हुए शादी समारोह से मालती गांव की ओर जा रहे थे। नाकुरी नामक स्थान पर वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे 03 लोग घायल हो गए ।एक युवक स्वत: ही खाई से ऊपर आ गया व 01 युवक की मौके पर मृत्यु हो गई। एसडीआरएफ टीम द्वारा घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया व सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा उसके उपरांत मृत युवक के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। घायलों के नाम राजवीर पुत्र  जयवीर बिष्ट उम्र 30 वर्ष निवासी मालती उत्तरकाशी।इमरान पुत्र दलवीर निवासी मालती उत्तरकाशी। जितेंद्र सिंह पुत्र भू

वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में वनाग्नि की रोकथाम के संबंध में समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि वनाग्नि को रोकने के लिए वनाग्नि से प्रभावित जनपदों में शीघ्र वन विभाग के उच्चाधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया जाय। जनपदों में डीएफओ द्वारा लगातार क्षेत्रों का भ्रमण किया जाए।  वन विभाग, राजस्व, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ ही जन सहयोग लिया जाए। महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों एवं आपदा मित्रों से भी वनाग्नि को रोकने में सहयोग लिया जाय। वनाग्नि को रोकने के लिए आधुनिकतम तकनीक का प्रयोग किया जाए। रिस्पांस टाइम कम से कम किया जाए। चारधाम यात्रा के दौरान वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाय।  मुख्यमंत्री ने कहा कि वनाग्नि को रोकने के लिए शीतलाखेत (अल्मोड़ा) मॉडल  को अपनाया जाय। शीतलाखेत के लोगों ने जंगलों और वन संपदा को आग से बचाने के शपथ ली। उन्होंने संकल्प लिया कि वे पूरे फायर सीजन में वे अपने खेतों में कूड़ा और कृषि अवशेष नहीं जलायेंगे। इस क्षेत्र में ग्रामीणों महिला मंगल दल और युवक मंगल दल