Posts

Showing posts from April 6, 2022

यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त पर खुलेंगे

Image
 उत्तरकाशी –  यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में 12:15 पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।इससे पहले मां यमुना जी की भोग मूर्ति  शीतकालीन पूजा स्थल खरसाली से  मुहूर्तानुसार 8:30 पर यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी ।   परम्परानुसार यमुनोत्री मंदिर के कपाट खोलने की  तिथि  चैत्र माह की षष्ठी तिथि यमुना जयंती के अवसर पर खरसाली गांव में घोषित की गई ।यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित  महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अनादि काल से ही मां यमुना जी के मंदिर के कपाट खुलने की तिथि अक्षय तृतीया या अखा तीज निर्धारित है । उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन 12:15 पर कर्क लग्न में रोहणी नक्षत्र अभिजीत मुहर्त की अमृत वेला मंगलवार 20 गते वैशाख को खुलेंगे। खरसाली में स्थित मां यमुना की शीतकालीन पूजा स्थल में खरसाली में  तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक पंचांग देखकर कपाट खुलने का मूहूर्त  तय किया। इस अवसर पर यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल , लखन उनियाल ,अनुरूद उनियाल, रामस्वरूप उनियाल,अमित,प्रदीप उनियाल आदि तीर्थ पुरोहित उपस्थित थे।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने उपराष्ट्रपति मुलाकात की

Image
 नई दिल्ली –  उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने गुरुवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान उपराष्ट्रपति एम वैंकया नायडू से शिष्टाचार भेंट की इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट किया।         शिष्टाचार भेंट के दौरान उपराष्ट्रपति ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर उपराष्ट्रपति से चर्चा की वहीं उपराष्ट्रपति ने ऋतु खंडूडी से विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर प्रथम बार सदन संचालन के अनुभव के बारे में भी बातचीत की और अपने अनुभव भी अध्यक्ष को दिए।

42 की हुई देश की सबसे बड़ी भारतीय जनता पार्टी

Image
  देहरादून –  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने एक फार्म हाउस में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जीएमएस रोड से घंटाघर तक भाजपा की शोभा यात्रा में भी प्रतिभाग किया।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सभा को संबोधित करते हुए  भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा हमारा संगठन राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम के सिद्धांत पर चलता है।  डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने  राष्ट्रवाद की भावना पूरे देश में जगाई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल,  भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेई  के सपनों को आज  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है । मुख्यमंत्री ने  कहा कि आज भाजपा जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाली राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी ने हमेशा प्रत्येक कार्य को अनुशासन के साथ पूर्ण करने का सिद्धांत दिया हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्