Posts

Showing posts from December 16, 2021

पूरी की पूरी सरकार दो-तीन लोगों के लिए चल रही है–राहुल

Image
देहरादून – राहुल गांधी ने कांग्रेस की विजय सम्मान रैली में पहुंचे हजारों लोगों की अपार भीड़ को देख गदगद हो उठे। उन्होंने 1971 के युद्ध में भागीदारी करने वाले वीर सैनिकों को सम्मानित किया वही नेहरू कालोनी निवासी बंगाल इंजीनियर से सेवानिर्वित नायब सूबेदार राम सिंह बिष्ट एवम चंद्र मोहन चमोली ई एम ई से कंपनी कमांडर सेवानिर्वित हुए है।16 दिसम्बर का दिन भारत के इतिहास का ऐतिहासिक व गौरव का दिन है। आज के दिन भारत के वीर सैनिकों के अदम्य साहस एवम वीरता की वजह से भारत ने जीत हासिल की । हमें गर्व है उन वीर सैनिकों पर जिन्होंने अपना बलिदान दिया। तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी के मार्गदर्शन एवम सेनाध्यक्ष मानेक शॉ के नेतृत्व में भारतीय फौज ने पाकिस्तान को घुटने टेकने को मजबूर कर दिया और बांग्लादेश का निर्माण किया। हम भारत मां के उन वीर सपूतों को नमन करते हुई उनके बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।राहुल की रैली से कांग्रेस ने दिया एकजुट होने का बड़ा सन्देश, स्टेज पर मौजूद रहे सभी गुट के नेता। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 से पहले देहरादून पहुचे कांग्रेस के पूर्व राष्

कार खाई में गिरी चार घायल

Image
चमोली – कोतवाली जोशीमठ ने एसडीआरएफ को सूचना दी  की  हेलंग के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। यह सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट जोशीमठ से उपनिरीक्षक कुलदीपक के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि इस अल्टो कार UK 11 5293 है। जिसमें 02 पुरुष, 02 महिला व  बच्चे सवार थे, जोशीमठ की ओर आ रही थी। हेलंग के समीप आकर वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया।एसडीआरएफ द्वारा कड़ी मश्क्कत से सभी घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाला गया व 108 से माध्यम से अस्पताल भेजा गया।एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम में उपनिरीक्षक कुलदीपक के नेतृत्व में  आरक्षी देवेन्द्र सिंह, राजेंद्र सिंह, महेश नैथानी, हर्षित जोशी, प्रमोद मथवाल, विकास रावत, किशोर सिंह व आरक्षी चालक जयकृत सिंह शामिल रहे।

मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

Image
 देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारत के सैन्य इतिहास में 16 दिसम्बर वीरता व पराक्रम का ऐतिहासिक दिन है।   मुख्यमंत्री ने  देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जवानों को नमन करते हुए कहा कि  हमारे इन जवानों की वजह से सभी चैन की नींद सोते हैं।  देवभूमि उत्तराखंड की सदैव देशभक्ति व राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने हमेशा देश के सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री  गणेश जोशी, विधायक  खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार भी उपस्थित थे।