Posts

Showing posts from January 19, 2020

सचिन उपाध्याय के विरुद्ध गैर जमानती वारंट

Image
 देहरादून – कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के  भाई सचिन उपाध्याय  के खिलाफ  राजपुर थाने में  मुकदमा पंजीकृत किया जो अपराध संख्या 24 /17 धारा 420 467 468 471 504 120b भादवी बनाम सचिन उपाध्याय की विवेचना के क्रम में अभियुक्त सचिन उपाध्याय उम्र 42 वर्ष पुत्र पी डी उपाध्याय निवासी एसएन विला ग्राम चाल अंग थाना राजपुर देहरादून के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने के पश्चात न्यायालय से अभियुक्त सचिन उपाध्याय के विरुद्ध गैर जमानती वारंट प्राप्त किया गया।गैर जमानती वारंट की तमिल के क्रम में अभियुक्त सचिन उपाध्याय को थाना राजपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया गया हैं।

घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग करते दो गिरफ्तार

Image
देहरादून – जिला पूर्ति विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर थाना पटेलनगर पुलिस के द्वारा  देव ऋषि कॉलोनी ब्रह्मपुरी क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडरों को रिफिलिंग कर गैस की चोरी करते हुए। अभियुक्त वसीर आलम पुत्र सलीम खान निवासी 354 ग्राम छपार तहसील व जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी देव ऋषि एनक्लेव उम्र 35 वर्ष, वसीर की दुकान से तीन रिफलिंग उपकरण व भारत गैस 1 सिलेंडर ,02 इंडियन गैस सिलेंडर ,01 एच पी गैस सिलेंडर वं 02 छोटे सिलेंडर मय रिफलिंग उपकरण और रियाज खान की दुकान से 2 इंडियन सिलेंडर 03 भारत गैस सिलेंडर व 02 छोटे सिलेंडर मय रिफलिंग उपकरण को छोटे-बड़े कुल 13 सिलेंडरों मैं रिफलिंग  उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पटेल नगर पर धारा 3/ 7 ई0सी0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।

दून में हर दूसरे दिन स्मैक तस्कर गिरफ्तार

Image
 विकासनगर – देहरादून में हर दूसरे दिन स्मैक तस्करों की धरपकड़ पुलिस कर रही है लेकिन हर दूसरे दिन पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं। स्मैक तस्कर आखिर किधर से आ रहे हैं। क्या यह पुलिस की विफलता नहीं हैं। कुकुरमुत्ता की तरह से उग रहे तस्करों पर पुलिस की नकेल नहीं कस रही हैं। जबकि शनिवार को पुलिस ने विकासनगर 50.50gm स्मैक पकड़ी थी। आज रविवार को चौकी  हरबर्टपुर पुलिस ने  सहारनपुर रोड से एक नशा तस्कर सूरज चमोली पुत्र हरि प्रसाद चमोली  निवासी अतुल वाला  तिरुपति एनक्लेव  थाना रायपुर देहरादून उम्र 29 वर्ष से 6.73 gm. तथा चौकी कुलाल क्षेत्र  मैं आसन बैराज के पास से  एक नशा तस्कर असलम पुत्र सरवर अली निवासी ग्राम भीमा वाला थाना विकासनगर देहरादून उम्र 28 वर्ष से  8 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। दोनों से बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹ 75 हजार हैं।पूछताछ पर दोनों अभियुक्तों द्वारा मादक पदार्थ स्मैक को मिर्जापुर सहारनपुर से सस्ते दामों पर खरीद कर लाने तथा विकास नगर में मजदूरों व स्कूल/कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को छोटी छोटी मात्रा