Posts

Showing posts from April 17, 2018

पुलिस का मानवीय रूप

Image
ऊधम सिंह नगर-  उत्तराखंड पुलिस को मित्रता सुरक्षा और सेवा पुलिस ऐसे ही नही कहा जाता, उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों ने कई मौकों पर कई लोगों की सहायता कर इस बात की तस्दीक भी की है। इसी क्रम में ऊधम सिंह नगर के एस0एस0पी0 डॉ0 सदानन्द दाते अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण के साथ ही अपने मानवीय कार्य के लिए हमेशा आगे रहे हैं। उत्तराखण्ड पुलिस के स्लोगन मित्रता, सेवा एवं सुरक्षा के साथ-साथ मानवता, सहयोग एवं समर्पण की मिशाल पेश कर रहे हैं। मंगलवार की घटना है जब एस0एस0पी0 डॉ0 सदानन्द दाते थाना गदरपुर के निरीक्षण के लिए जा रहे थे, तो उन्होने देखा की जाफरपुर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दम्पति पूरण चन्द्र पाण्डे व उनकी पत्नी आशा पाण्डे निवासी छतरपुर थाना दिनेशपुर ऊधमसिंहनगर सड़क पर घायल अवस्था में पड़े हैं तथा डेढ वर्ष का बालक कार्तिक सड़क पर रो रहा है। इस मंजर को देखते ही एसएसपी अपनी गाड़ी से उतरे व रोते हुए बच्चे को अपनी गोद में उठाकर उसे चुप कराते हुए, सड़क दुर्घटना में घायल दम्पति को अपने स्क्वाड की गाड़ी से माध्यम से तुरन्त उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया।

थाइलैण्ड एवं उत्तराखण्ड के खाद्य सम्भावनाओं पर गहन चर्चा

Image
बैंकाॅक/देहरादून - मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत  बैंकाॅक (थाईलैण्ड) में उत्तराखण्ड में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश की सम्भावनाओं से सम्बंधित संगोष्ठी को संबोधित किया। इस संगोष्ठी में थाइलैण्ड एवं उत्तराखण्ड के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के प्रतिनिधियों के मध्य खाद्य प्रसंस्करण की सम्भावनाओं पर गहन चर्चा हुई।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था में से एक है और विश्व के शीर्ष तीन निवेश स्थलों में शामिल है। भारत में ब्राण्डेड भोजन की बढ़ती मांग वाले 1.32 बिलियन उपभोक्ता हैं। यहाँ विश्व स्तरीय बन्दरगाहों की उपलब्धता के साथ ही खाद्य/रसद की आपूर्ति की बुनियादी सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं।   मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारत दूसरा सबसे बडा कृषि योग्य क्षेत्र है, जिसमें 127 विविध कृषि जलवायु वाले क्षेत्र उपलब्ध हैं, जो हमें कई फसलों केला, आम, अमरूद, पपीता और भिण्डी में वैश्विक नेतृत्व प्रदान करता हैं। भारत का चावल, गेहूं, मछली, फलों एवं सब्जियों के उत्पादन में विश्व स्तर पर दूसरा स्थान है। जबकि भारत दु