Posts

Showing posts from December 9, 2019

लाखों की ज्वैलरी के साथ महिला गिरफ्तार

Image
 देहरादून– सन्नी कश्यप पुत्र रमेशचन्द निवासी सिंहनीवाला थाना सहसपुर ने थाना सहसपुर आकर अंकित कराया की वह दिन में अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया था। शाम को जब वह अपने घर आया तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर से कुछ ज्वैलरी चोरी गयी हैं। इस सम्बन्ध में थाना सहसपुर पर मु0अ0सं0 456/19 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।                                       उ0नि0 किशचन्द देवरानी थाना क्षेत्र में मुल्जिम व माल की तलाश में रवाना थे। मुखबिर खास ने आकर बताया कि सन्नी कश्यप उपरोक्त के घर से जो ज्वैलरी चोरी हुई है वह उसी की नौकरानी ने चोरी किये हैं। वह इस समय प्राथमिक विद्यालय शेरपुर पर खड़ी हैं। तथा कहीं जाने की फिराक में है। इस पर उ0नि0 कर्मचारी व मुखबिर के साथ मौके पर पहुँचे तो वहाँ पर एक महिला जिस के पास एक ब्राउन कलर का पर्स था। वह पुलिस को देखकर भाग गयी। संदिग्ध लगने पर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। जिसकी तलाशी ली गई तो उससे सन्नी कश्यप उपरोक्त के घर से चोरी हुई ज्वैलरी बरामद हुई। जिस का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सुषमा थपलियाल पत्नी शैलेन्द्र थपलियाल उम्र 34 वर्ष निवासी ग्

48.3 ग्राम स्मैक के साथ तीन स्मैक तस्कर गिरफ्तार

Image
देहरादून –दून में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले अभियुक्त तथा जमानत पर छूटे अभियुक्तों के सत्यापन एवं तस्करी में लिप्त अपराधियों की धरपकड के लिये थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी के नेतृत्व में पुलिस टीमो का गठन किया गया ।  थानाध्यक्ष  नेहरू कॉलोनी के नेतृत्व में रात्रि में सन्दिग्ध वाहन, व्यक्ति व मादक पदार्थों के परिवहन सम्बन्धित चैकिंग कराये जाने के दौरान थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में 03 अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने कुल 48.3 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्ततो में मेहताब उर्फ बॉब पुत्र नूर खान निवासी शिवपुरी कॉलोनी लक्ष्मी देवी स्कूल के पास, थाना रायपुर देहरादून, उम्र 21 वर्ष (12.5 ग्राम स्मैक),सोहेल कुरेशी पुत्र राशिद कुरैशी निवासी जैन प्लॉट के पास, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 19 वर्ष, (9.8 ग्राम स्मैक), पंकज कुमार पुत्र सत्येंद्र कुमार निवासी जैन प्लॉट के पास वाणी विहार, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 26 वर्ष। (26  ग्राम स्मैक) बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब ₹ 2,50,000/- के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पं