Posts

Showing posts from August 20, 2018

ड्रग्स के खिलाफ मिलकर लड़नी होगी लड़ाई: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत

Image
चंडीगढ़- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चंडीगढ़ में ‘‘नशे के खिलाफ संयुक्त रणनीति’’ पर आयोजित सम्मेलन में प्रतिभाग किया। हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित संयुक्त सम्मेलन में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित संबंधित राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन ड्रग्स की समस्या व इससे संयुक्त रूप से लड़ने के लिए रणनीति बनाने पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार नशे के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। ड्रग्स की समस्या एक-दो राज्यों की समस्या नहीं है। इससे प्रभावी तौर पर निपटने के लिए सभी संबंधित राज्यों को मिलकर रणनीति बनानी होगी। विशेष तौर पर पंजाब, हरियाणा, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश को मिलकर काम करना होगा। इन राज्यों की पुलिस में बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा। मुख्यमंत्री ने खुफिया तंत्र को मजबूत करते हुए एक-दूसरे से सूचनाओं को साझा किए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही चिंताजनक है कि हमारे युवा नशे के जाल में फंसते जा रहे हैं। अपने युवाओं को ड्रग्

उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस छः हजार का डाटा शाक्ति ऐप में

Image
देहरादून-  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राजीव जयन्ती गोष्ठी के पश्चात प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक में शाक्ति ऐप की राष्ट्रीय कोर्डिनेटर आकांक्षा ओला के नेतृत्व में प्रारम्भ हुई। आकांक्षा ओला ने बताया कि शाक्ति ऐप में प्रदेश महिला कांग्रेस उत्तराखण्ड पूरे देश में पांचवें स्थान पर रहा, जिसमें कि उत्तराखण्ड की सभी महिला कांग्रेस की कार्यकत्री बधाई की पात्र हैं,उन्होंने बूथ स्तर पर महिलाओं को एकत्र कर शाक्ति ऐप से जोड़ा। इसी उपलब्धि के कारण प्रदेश महिला कांग्रेस सरिता आर्या को राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस राहुल गांधी ने 18 अगस्त को दिल्ली मे प्रशस्ती पत्र  देकर सम्मानित किया। बैठक में आकांक्षा ओला ने कहा कि शाक्ति ऐप को बूथ स्तर पर अधिक विस्तार देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की देन संचार क्रान्ति का सदुपयोग किया जाएगा।शाक्ति एेप पर महिलाओं ने भी आकांक्षा ओला से अनेक प्रश्न पूछे। जिसका जबाब भी आकांक्षा ओला ने दिया। प्रदेश अध्यक्षा महिला कांग्रेस सरिता आर्या ने सर्वप्रथम प्रदेश महिला कांग्रेस की सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि आप सभी की लगन एवं प्रय