Posts

Showing posts from February 18, 2020

तेज रफ्तार ने ली युवक की जान

Image
 प्रेमनगर – प्रत्यक्षदर्शियों ने प्रेमनगर थाने को सूचना दी की देहरादून-प्रेम नगर रोड पर देना बैंक के पास एक बाइक सवार  बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया है।इस सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा घायल युवक को उपचार के लिए दून अस्पताल भिजवाया गया।जहां उपचार के दौराने उसकी मृत्यु हो गई।   मृतक युवक की पहचान अर्जुन सिंह पुत्र मोहनदास निवासी ग्राम जोगियों, तहसील- चकराता, देहरादून, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है।  घटना के संबंध में जानकारी करने पर प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा बताया गया कि मृतक युवक अपनी मोटरसाइकिल से काफी तेज गति से प्रेम नगर से देहरादून की ओर आ रहा था। तभी देना बैंक के पास अचानक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सामने से आ रही सिटी बस की चपेट में आ गई।  पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया हैं। मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक नोएडा में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था।  मौके से सिटी बस को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया गया। बस चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।  मौके पर शव का पंचायतनामा भर शव को

दिवंगत मनोरमा डोबरियाल शर्मा को दी गई श्रद्धांजलि

Image
देहरादून–दिवंगत सांसद व पूर्व मेयर मनोरमा डोबरियाल शर्मा की 5वीं पुण्य तिथि के अवसर पर स्मार्ट सिटी-भविष्य के नगर-गांव पर कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न राजनैतिक सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदमश्री अवधेश कौशल व अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने की। कार्यक्रम में भू वैज्ञानिक आर के मुखर्जी वी के चर्तुवेदी ने देहरादून व नगरों के विकास पर अपना परिपत्र पढ़ कर सुनाया। मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए पदमश्री अवघेश कौशल ने कहा कि हमारा देहरादून पहले अधिक स्मार्ट था अब तो पूरा चेहरा ही देहरादून का बिगड़ गया है। इस को पटरी पर लाने के लिये दृढ़ ईच्छा शक्ति व विजन की आवश्यकता हैं। उन्होने कहा कि हमें अपने पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ भावी पीढ़ी को एक सुनियोजित बेहतर नागरिक सुविधायें देने वाले नगर व गांव के बारे मे सोचना होगा, आधुनिक तकनीक का उपयोग कर नगरों व गांव का विकास करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि आज दिवंगत सांसद एंव पूर्व मेयर मनोरमा डोबरियाल शर्मा की पु

अनुसूया माता ने ध्याणियों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद

Image
देहरादून– माघ स्नान हरिद्वार के पश्चात देहरादून में अपनी ध्याणियों को आशीर्वाद देने पहुंची सती शिरोमणि संतानदायिनी माता अनुसूया देवी एक माह के भ्रमण के पश्चात चमोली गढ़वाल के गांवों के भ्रमण के लिए विदा हो गयी। मंडल घाटी प्रवासी समिति देहरादून के अध्यक्ष बल्लभ प्रसाद सेमवाल ने बताया कि कारगी चौक के निकट एक वेडिंग प्वाइंट में मंडल घाटी प्रवासी समिति के बैनर तले माता की विदाई का समारोह आयोजित हुआ जिसमें माता ने  ध्याणियों को आशीष एवं उनके सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। समारोह में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सहायक अभियंता विपिन तिवारी, कल्याण सिंह नेगी, विनोद नौटियाल, दीपेन्द्र रावत, कुलदीप नेगी भी माता के दर्शन को पहुंचे। विदाई समारोह में  प्रवासी समिति अध्यक्ष बल्लभ प्रसाद सेमवाल सहित अनसूया माता ट्रस्ट अध्यक्ष भजन सिंह,संरक्षक मनवर सिंह, महासचिव दीपेन्द्र बिष्ट, देवरा यात्रा प्रभारी भगत  बिष्ट,कुंवर सिंह, शिव सिंह,गोपाल सिंह,पंकज सेमवाल, जगमोहन राणा, अशोक नेगी, मुकुंद राम, राजेन्द्र बिष्ट त्रिलोक सिंह,विक्रम सिंह बृजमोहन सिंह, पुरूषोत्तम सेमवाल आदि सहित बड़ी संख्या में भक