Posts

Showing posts from November 8, 2020

प्रतापनगर के लोंगो का चौदह वर्ष का वनवास हुआ समाप्त

Image
  टिहरी–  मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर टिहरी में बहुप्रतीक्षित डोबरा-चांठी पुल का लोकार्पण कर टिहरी वासियों को बड़ी सौगात दी है।यह देश का सबसे लम्बा  झूला पुल  हैं। पुल का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि 2 करोड़ 95 लाख 92 हजार लागत के 725 मी लम्बे इस भारी वाहन झूला पुल की क्षेत्रवासी पिछले 14 वर्षों से इंतजार में थेे। पुल पर आवाजाही शुरू होने से अब आवागमन सुविधाजनक होने के साथ ही समय की बचत होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रताप नगर की जनता ने देश हित में बहुत बड़ा योगदान दिया है जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश तक सिंचाई की उपलब्धता एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति संभव हो सकी है। उन्होंने प्रताप नगर की जनता से पुल निर्माण में देरी के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार ने इस पुल के निर्माण में तेजी लाये जाने के लिये एकमुश्त 88 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की जिसके कारण पुल का निर्माण समय से पूरा हो पाया है।  उन्होंने कहा कि आज प्रताप नगर की जनता के लिए विका

वनों जानवरों की वेशभूषा में सांकेतिक मार्च

Image
देहरादून  -     शिक्षित   छात्रों   के   संगठन   मेकिंग   अ   डिफरेंस   बाय   बींग   द    डिफरेंस  के  द्वारा   उत्तराखंड   स्थापना   दिवस   के   उपलक्ष्य   में  ' जैव   विविधता   परेड '  का   आयोजन   किया   गया  को रोना   की   स्थिति ,  मास्क   व   सोशल   डिस्टेंसिंग   के   मापदंडों   का   पालन   करते   हुये   यह   परेड   बेहल   चौक   से   शूरू   होकर   मुख्यमंत्री   आवास   तक   कूच   करने   निकली   तो   पुलिस   प्रशासन   द्वारा   पर्यावरण   प्रेमीयों   को   सर्वे   आफ   इंडिया   पर   तीखी   नोकझोंक   के   बाद   रोक   दिया   गया।   इस   आयोजन   में   देहरादून   की   समस्त   पर्यावरण   प्रेमी   संस्थाओं   जैसे   तारा   फाउंडेशन , एस   एफ   आई ,  कृषिवन   दून   आदि   ने   भागीदारी   की।प रेड   में   उपस्थित   लोगों   द्वारा   पहनीं   गयी   अलग   अलग   जानवरों   कि     वेशभूषा   और   फेस   पेन्टिंग ,  मुख्य   आकर्षण   का   केन्द्र   रही , और   थानों   संरक्षण   को   दर्शाते   हुए   वन्यजीवों   पर   पडने   वाले   प्रभावों   को   दर्शाया     गया   तथा   जानवरों   की   वेशभूषा   में

गांजा के साथ महिला व पुरुष तस्कर गिरफ्तार

Image
देहरादून – सेलाकुई थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध तथा नशे की रोकथाम के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही करने को थाना स्तर पर टीम गठित कर  मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए क्षेत्र में रवाना किया गया।       उ0नि0 पंकज कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आज  07 नवम्बर को देर सांय वाहन चैकिंग के दौराने एक एक्टिवा 6G सवार एक शातिर अभियुक्त रोशन साहनी पुत्र मिथलेश साहनी निवासी ग्राम बिशौल थाना बिशनपुर जिला दरभंगा बिहार हाल निवासी शिवनगर बस्ती थाना सेलाकुई व एक अभियुक्ता संजीला देवी उम्र 26 वर्ष पत्नी नन्दल साहनी निवासी  ग्राम भटगांवा थाना गाय घाट जिला मुज्जफ्फरपुर बिहार हाल निवासी शिवनगर बस्ती थाना सेलाकुई को 1 K.g 995 ग्राम गांजा के साथ मिलन चौक सेलाकुई से गिरफ्तार किया गया हैंं। रोशन साहनी और संजीला देवी के विरुद्ध  थाना  सेलाकुई पर धारा 8/20/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैंं।