Posts

Showing posts from July 16, 2022

दून के नये जिलाधिकारी व एसएसपी ने अपना कार्यभार ग्रहण किया

Image
देहरादून –  नव नियुक्त जिलाधिकारी सोनिका ने आज जिलाधिकारी देहरादून का पदभार ग्रहण करते हुए  कोषागार में डबल लॉक का चार्ज लिया।नव नियुक्त जिलाधिकारी ने कहा कि  जनमानस की समस्या का निस्तारण करना है। जिलाधिकारी ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत अधिकारियों के साथ कलेक्टेट सभागार में बैठक में उन्होनें मानसून के दृष्दिटगत सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए तथा जन समस्याओं  का त्वरित गति से समाधान करने तथा जिन  समस्याओं का समाधान शासन स्तर पर होना है ऐसे समस्याओं के निदान शासन को प्रेषित करने को कहा। उन्होंने जनता से मधुर व्यवहार जिला प्रशासन द्वारा अच्छी कार्यशैली विकसित करने का प्रयास करने पर बल दिया। साथ ही डेंगू व आपदा प्रबन्धन के क्षेत्र में अलर्ट रहते हुए कार्य करने को कहा। वर्षा के सीजन में लोगों को असुविधा न हो यह वर्तमान की प्रथम प्राथमिकता में है।देहरादून की नई डीएम आईएएस सोनिका 2010 बैच की अफसर हैं। वर्तमान में मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 एवं अपर सचिव के पद की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। सोनिका जनपद देहरादून में उप जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, मुख्य विकास

तीन किशोर गंगा नदी में डूबे तलाश जारी

Image
 ऋषिकेश – आज शनिवार का दिन वैसे तो हरेला पर्व के रूप में मनाया जा रहा है किंतु आज का दिन अच्छा नहीं रहा क्योंकि अलग-अलग जगहों पर नदी में नहाते हुए लड़के डूब गए और उनकी मृत्यु हो गई ऐसे ही एक घटना थाना मुनिकीरेती मैं भी घटित हुआ है। जिसमें पुलिस थाने ने  सूचना दी की तपोवन अलोहा होटल के नीचे गंगा नदी  में 3 बच्चों डूब गये है।सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ  पोस्ट  ढालवाला से डीप डाइविंग टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई व डीप डाइवर्स को नदी में उतार सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।गौरतलब है कि गुमानिवाला के रहने वाले  6 लड़कों का ग्रुप निम बीच मे घूमने आया था, जहाँ नहाते समय अचानक एक डूबने लगा जिसे बचाने गए दो अन्य भी डूब गए। डूबने वाले में वत्सल बिष्ट  उम्र 18,प्रतीक मलेथा  उम्र 16,आर्यन बंगवाल  उम्र 17 हैं।तीनों 28 no गली,गुमानिवाला के रहने वाले है एस डी आर एफ के डीप डाइवर्स तीनों की नदी में लगातार तलाश रहे है। मगर अभी तक तीनों लड़कों कि कोई खोज खबर नहीं मिली है और एसडीआरएफ लगातार पूरी नदी में इन बच्चों को तलाश कर रही है देखे कब तक यह बच्चे मिल पाएंगे।

नदी में नहाने गये युवक की डूबने से हुई मौत

Image
 देहरादून-   नगर नियंत्रण कक्ष देहरादून द्वारा देर रात एस डी आर एफ को सूचित कराया गया था कि जाखन चौकी क्षेत्र में एक लड़का नाम अभिषेक  (उम्र 16 वर्ष) पुत्र अशोक महतो पता मानव कल्याण केन्द्र 35A कैनाल रोड़ किशनपुर देहरादून लापता है। जो दिन में अपने साथियों के साथ जाखन क्षेत्र में नदी में नहाने गया था। आशंका है कि वह डूब गया है।  सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व सर्च एंड रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया। पानी का दबाव व अंधेरा बढ़ने के कारण सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा। आज 16 जुलाई की प्रातः एस डी आर एफ की डीप डाईविंग टीम डाकपत्थर से पुनः सर्चिंग हेतु घटनास्थल पहुंची। गहन सर्चिंग के दौरान एस डी आर एफ के डीप डाइवर आरक्षी लक्ष्मण सिंह द्वारा गहराई में जाकर  लड़के के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मालदेवता में एक लड़का नदी में डूब हुई मौत

Image
 देहरादून-  डायल 112 देहरादून द्वारा समय 7:58 पर एस डी आर एफ को सूचित कराया गया एक कॉलर नाम अभिषेक थापा द्वारा बताया गया कि मालदेवता में एक लड़का नदी में डूब गया है।सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से रेस्क्यू टीम  तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।  रेस्क्यू टीम द्वारा गहन सर्चिंग कर पानी की गहराई में जा कर  शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक का नाम - रोहित s/o रवि रावत उम्र 16 वर्ष निवासी विश्वनाथ एंक्लेव मयूर विहार देहरादून। किशोर अपने दोस्तों के साथ सुबह शिखर फॉल ,मालदेवता में घूमने आया था। घूमते हुए पानी मे जैसे ही उतरा तो गहराई का अंदाज़ा न होने के कारण अचानक ही डूबने लगा। साथियों ने बचाने की बहुत कोशिश की परन्तु तब तक वह पानी मे ओझल हो गया था। एस डी आर एफ टीम द्वारा पानी की गहराई में जाकर शव को बरामद किया गया।