Posts

Showing posts from March 11, 2022

राज्यपाल ने धामी को बनाया कार्यवाहक मुख्यमंत्री

Image
 देहरादून – उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा से चुनाव हार गए पार्टी को तो उन्होंने 47 सीट पर विजय दिलाई लेकिन खुद की जीतने में असफल रहे। मुख्यमंत्री ने त्यागपत्र देने से पहले सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक कर प्रदेश की जनता का आभार जताया फिर वह मंत्री सतपाल महाराज मंत्री अरविंद पांडे मंत्री गणेश जोशी मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद और पुर्व विधायक संजय गुप्ता के साथ राजभवन पहुंचे।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 11 मार्च दिन शुक्रवार को दोपहर 1:30  पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र सौंपा।  पुष्कर सिंह धामी का इस्तीफ़ा स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।                                                                     

प्रचण्ड बहुमत देने पर उत्तराखण्ड की जनता का आभार- धामी

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 11 मार्च 22 को उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिमण्डल ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों पर विश्वास व्यक्त करते हुए प्रचण्ड बहुमत का जनादेश प्रदान करने पर उत्तराखण्ड राज्य की जनता का धन्यवाद व्यक्त किया है। विधान सभा सामान्य निर्वाचन में भारी बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व के लिए भी हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया है। मुख्यमंत्री धामी एवं मंत्रिमण्डल के सदस्यों ने उत्तराखण्ड में संचालित हो रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं परियोजनाओं के सफल संचालन के लिये प्रधानमंत्री मोदी एवं भारत सरकार को धन्यवाद दिया है। भारत सरकार द्वारा राज्य में चारधाम सड़क परियोजना, चारधाम रेल नेटवर्क, श्रीकेदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजना, भारतमाला सड़क परियोजना सहित प्रदेश हित में एक लाख करोड़ से अधिक धनराशि की विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृति देने एवं उन्हें प्रारंभ करने हेतु भी आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री धामी ने जन कल्याणार्थ राज्य में संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं के सफल क्रि