Posts

Showing posts from April 3, 2021

लाखों रुपए भी हड़पे और रजिस्ट्री भी नहीं करवाई

Image
देहरादून – शिकायतकर्ता पदम सिंह पुत्र साधूराम निवासी बडोवाला ने पिछले साल 18 नवम्बर 20 में एक तहरीर दी थी जिसमें अभियुक्त द्वारा वादी से छल पूर्वक जमीन के नाम पर कुल 46 लाख लिये और जमीन की रजिस्ट्री भी नहीं करवाई और  रूपये भी वापस न लौटाना के समबन्ध में एक प्रार्थना पत्र एसआईटी देहरादून को प्रेषित किया गया था। जिस पर क्षेत्राधिकारी डोईवाला द्वारा जांच कर अभियोग पंजीकृत कर जांच के आदेश किये गये थे। जिसके आधार पर थाने में मु0अ0सं0 252/20 धारा 420/406/504/506/120बी बनाम नीरज कुमार आदि  पंजीकृत  किया गया था।इस अभियोग की विवेचना उप निरीक्षक कमलेश प्रसाद गौड के सुपुर्द की गई थी।जांच दौराने अभियुक्त नीरज कुमार के दिये गये पते पर  दबिश दी गई तो अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने निवास स्थान बदल-बदल कर रह रहा था। अभियुक्त वांछित व फरार चल रहा था। जिस पर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा वांछित/फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी को दिशा निर्देश दिये गये जिसके अनुक्रम में  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक सदर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला के निर्देशन में वांछि

शाही स्नानों की दूरदर्शन से लाइव कवरेज

Image
हरिद्वार – इस बार 2021 के कुंभ में होने वाले 12, 14 और 27 अप्रैल के शाही स्नान की दूरदर्शन से लाइव कवरेज की जायेगी। इसके अलावा मेला क्षेत्र में कुछ चिन्हित स्थानों पर बड़ी–बड़ी एलईडी स्क्रीन के जरिए कुंभ की सजीव झलकियां दिखाई जाएंगी। यह अहम जिम्मेदारी दूरदर्शन को सौंपी गई है।   इस संबंध में हरिद्वार स्थित सीसीआर टॉवर में आज महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, आईजी मेला संजय गुंजियाल और दूरदर्शन के उच्च अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने दूरदर्शन की टीम को कुंभ कवरेज के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने शाही स्नान की कवरेज के लिए दूरदर्शन को जरूरी सुविधा मुहैया कराने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। बैठक में ड्रोन से कवरेज का ट्रायल करने पर भी विचार किया गया। सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान ने कुंभ मेला नोडल अधिकारी (मीडिया) मनोज श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि दूरदर्शन को मीडिया सेंटर और चयनित स्थानों पर हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाए। दूरदर्शन अधिकारियों ने बताया कि आगामी तीन शाही स्नानों के दौरान 7 घंटे का लाइव प्रसारण किया जाएगा। सूचन