Posts

Showing posts from July 5, 2018

दून विश्वविद्यालय में डा दास ने एन.टी.पी.सी चेयर प्रोफेसर पद संभाला

Image
देहरादून-डा. एच.एस दास ने दून विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी में एन.टी.पी.सी चेयर प्रोफेसर का पद ग्रहण कर लिया है। डा. दास एम.बी.बी.एस की पढ़ाई के बाद 1985 बैच के आई.पी.एस और 1986 बैच के आई.ए.एस अधिकारी रहे हैं। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। प्रोफेसर दास ने पदभार ग्रहण करने के बाद सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी में शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी ली। डा. दास ने इस पद पर कार्यरत रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव डा. आर.एस टोलिया को याद करते हुए कहा कि प्रोफेसर टोलिया ने जिन परियोजनाओं को शुरू किया था, उन्हें वह मेहनत से पूरा करने का प्रयास करेंगे। डा. दास ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव की वजह से हिमालयी क्षेत्रों में जीवन बेहद कठिन है। खासकर महिलाओं पर काम का अत्यधिक बोझ होता है। इस विषय का गहन अध्ययन कर महिलाओं की स्थिति सुधारने की दिशा में वह काम करेंगे। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि बेहतर निधि निर्धारण के लिए विषय का गहन अध्ययन जरूरी है। विकास योजनाओं के निर्माण में विश्वविद्यालयों और आम जनमानस की साझेदारी बेहद महत्वपूर्ण

गौमुख में नहीं बन कोई झील-पीयूष रौतेला

Image
 चिरंजीव सेमवाल,उत्तरकाशी- गोमुख में हो रहे भूस्खलन से बार -बार झील बनने की खबरों  के बाद उत्तराखण्ड नैनीताल हाईकोर्ट ने गंभीरता से लेते हुएे वाडिया हिमालय भू- विज्ञान संस्थान देहरादून को हर तीन माह में हाईकोर्ट को रिपोर्ट देने के आदेश दिये है। नैनीताल हाईकोर्ट ने वाडिया हिमालय भू- विज्ञान संस्थान देहरादून व इसरो की मदद से हर तीन माह में गैमुख व समीपवर्ती क्षेत्रों का दौरा करके रिपोर्ट को कोर्ट में पेश करने के आदेश दिये है। पहली रिपोर्ट 31 अगस्त को पेश करने के आदेश हुऐ है। कोर्ट ने कहा कि गौमुख में यदि झील बनी है तो उसे वैज्ञानिक विधि से हटाया जाए और वहां एकत्रित मलबे को भी हटाया जाए।मुख्य न्यायधीश के.एस. जोसफ व न्यायधीश शरद कुमार शर्मा की खण्डपीठ ने मामले को सुनने के बाद इस जनहित याचिका को निस्तारित कर दिया। ममले में दिल्ली निवासी अजय गौतम ने जनहित याचिका  में कहा था कि गौमुख पर करिब डेढ किलोमीटर के हिस्से में 30 मीटर उंचा व ढाई मीटर चौड़ाई में चटटान व हजारों टन मलबा जमा हैं और डेढ किलोमीटर तक झील बन गई है जिससे कभी  भी केदारनाथ की तरह आपदा आ सकती है। याचिका कर्ता का कहना है। कि ग

चार दिनों के बाद खुला यमुनोत्री हाईवे

Image
उत्तरकाशी -यमुनोत्री हाईवे डबरकोट में यातायात  पिछले चार दिनों से बंद मार्ग होने से यात्रा पर पड़ गया था फर्क बहुत कम यात्री पहुंच रहे थे वैकल्पिक मार्ग से यमुनोत्री धाम ,चार दिनों से डबरकोट के पास बंद पड़ा यमुनोत्री हाईवे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।जिससे यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों के चेहरे फिर से खिल गए हैं। बृहस्पतिवार को धूप खिलने के बाद सुबह से ही मौके पर प्रशासन मशीनों के साथ हाईवे को खोलने में जुटा रहा और दोपहर तक मलबा हटाकर हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया गया। बतादें कि यमुनोत्री धाम चारधाम यात्रा का प्रमुख और पहला पड़ाव है।  चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री सबसे पहले यमुनोत्री धाम से ही यात्रा शुरू करते हैं। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे पर डबरकोट में कई बार सड़क पर मलबा आ रहा है जिसके कारण मार्ग बंद हो रहा है। पिछले चार दिन पहले यही स्थिति सामने आई तो प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग से यात्रा सुचारू करवाई। हालांकि मुख्य मार्ग बाधित होने से यात्रा पर भी कुछ हद तक फर्क पड़ गया था।  ऐसे में बहुत कम यात्री यमुनोत्री धाम पहुंच पा रहे थे। बारिश के बीच हाई

पेयजल की समस्या को लेकर आप का जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन

Image
देहरादून- आम आदमी पार्टी द्वारा दीपनगर वार्ड क्षेत्र में लम्बे समय से चली आ रही पेयजल आपूर्ति की समस्या के संबंध में क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर एमडी, जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया। आम आदमी पार्टी के दीपनगर वार्ड अध्यक्ष विंसी पाँचाल ने कहा कि पेयजल भौतिक जीवन की मूल आवश्यकताओं में से एक है, जिसके बिना जीवन संभव नहीं है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पेयजल आपूर्ति गाँव-गाँव तक पहुंचाने के खोखले दावे किये जाते हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि प्रदेश की राजधानी में ही आम जनता पेयजल के लिये त्रस्त है। राजधानी के दीपनगर क्षेत्र में पिछले लम्बे समय से आम जनता पेयजल की समस्या से जूझ रही है, स्थिति यह है कि क्षेत्र की महिलायें को देर-सवेर रातों को दूसरे क्षेत्रों से पानी लाने को भटकना पड़ रहा है। एक तरफ महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली सरकार दूसरी ओर महिलाओं का शोषण कर रही है।उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय जनता द्वारा संबंधित क्षेत्र के जेई को कई मर्तबा इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन जे•ई द्वारा हमेशा टालमटोल रवैया अपनाते हये आज-कल में पेयजल व्यवस्था सुचारू होने क

इंडिया नेक्स्ट फिटनेस माॅडल के जज होगे साहिल खान

Image
 देहरादून- एजे फोटोग्राफी द्वारा न्यूट्रिशन फिटनेस ‘इंडिया नेक्स्ट फिटनेस माॅडल‘ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन 6 जुलाई को होटल  में किया जाएगा। इसकी जानकारी एजे फोटोग्राफी के डायरेक्टर व आयोजक आशुतोष मिश्रा ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।आशुतोष ने बताया कि, न्यूट्रिशन फिटनेस ‘इंडिया नेक्स्ट फिटनेस माॅडल‘ में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि, प्रतिभागी किस प्रकार से फैशन के साथ-साथ फिटनेस को अडाॅप्ट करते हैं। यह शो फैशन व फिटनेस का फ्यूज़न है।  उन्होंने बताया कि, ग्रैंड फिनाले में बाॅलीवुड एक्टर व इंडियाज फिटनेस आइकाॅन साहिल खान, नंदा कैसेट्स के ओनर चन्दर एम एस कैंतुरा, द स्काई प्रोडक्शन के संस्थापक व प्रसिद्ध माॅडल आकाश गुप्ता बतौर जज उपस्थित रहेंगे। आशुतोष ने यह भी बताया कि, हलद्वानी, रूड़की, विकासनगर, टिहरी, सहारनपुर, श्रीनगर, मेरठ सहित दिल्ली, व अन्य शहरों के प्रतिभागी न्यूट्रिशन फिटनेस ‘इंडिया नेक्स्ट फिटनेस माॅडल‘ के ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि, इस शो के विजेताओं को इंडस्ट्री में काम करने के साथ-साथ कई नये अवसर दिये जाएंगे। इसके अलावा प्रिंट शू