Posts

Showing posts from December 5, 2020

भाजपा में कार्यकर्ता महत्वपूर्ण– जे पी नड्डा

Image
देहरादून – भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्त्ता महत्वपूर्ण है और यहाँ बूथ स्तर के कार्यकर्ता का भी वरिष्ठ पदाधिकारियों के समान सम्मान है। जे पी नड्डा यहां हिंदू नेशनल इंटर कालेज में आयोजित अम्बेडकर मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है और साथ ही हम परिवार भाव से मिल कर काम करते हैं। भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जहां मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ता का सम्मान है । उन्होंने कहा कि हम परिवार भाव से काम करते हैं। हमें परस्पर सम्मान के साथ हमें कार्यकर्ताओं के सुख दुःख में सम्मिलित होना चाहिए ।  जे पी नड्डा ने कहा कि पार्टी को और गतिशील बनाने के लिए प्रवास का बहुत महत्व है और पदाधिकारियों को प्रवास करने चाहिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने स्वागत भाषण में कहा कि यह केवल भाजपा में ही सम्भव है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष, मंडल जैसी छोटी इकाई के साथ बैठक करते है और एक मंच पर बैठते हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे पी नड्डा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत, महानगर अध्

शहीदों के परिवारों को घर बनाने के लिए मुफ्त सीमेंट

Image
देहरादून-   लेफ्टिनेंट   जनरल   आलोक   क्लेर ,   दक्षिणी   पश्चिमी   कमान ,   भारतीय   सेना ,   ने   ‘ प्रोजेक्ट   नमन ’   का   उद्घाटन   किया   यह   परियोजना   श्री   सीमेंट   की   एक   राष्ट्रीय   पहल   है ,   जिसके   जरिये   भारतीय   आर्म्ड   फोर्स   के   परिवारों   को   मुफ्त   सीमेंट   प्रदान   किया   जायेगा। पिछले   20   वर्षों   में   आर्म्ड   फोर्स   में   देश   की   सेवा   के   दौरान   शहीद   हुए   सैनिकों   के   परिवारों   को   इस   योजना   का   लाभ   मिलेगा,  विजय   दिवस   के   रूप   में   नमन   परियोजना   का   लोकार्पण   किया   गया ,   जो   1971   के   बांग्लादेश   युद्ध   में   भारत   को   जीत   दिलाने   एवं   भारतीय   सैनिकों   के   बलिदान   को   याद   करने   के   लिए   16   दिसंबर   को   हर   साल   मनाया   जाता   हैं।   नमन   योजना   के   तहत , 1   जनवरी   1999   से   लेकर   1   जनवरी   2019 (20   वर्ष )   के   बीच   देश   के   लिए   शहीद   हुए   शहीद   जवानों   के   एक   परिजन   को ,   अपनी   जमीन   पर   4   हजार   वर्गफुट   तक   का   घर   बनाने   के   लिए   मुफ्त   सीम