Posts

Showing posts from September 15, 2021

मुख्यमंत्री ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया

Image
  देहरादून –मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार प्रातः राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया।  मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि संस्थान में बच्चों को स्कूल बस की व्यवस्था की जाएगी एवं 10 कम्प्यूटर दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वृक्षारोपण किया एवं दृष्टिबाधित बच्चों को मिष्ठान वितरण भी किया।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं आज बच्चों के बीच आकर अभिभूत हूं। उन्होंने कहा की संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति दो ऐसी शक्तियां हैं, इनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों ने भी इतिहास बनाया है, वे साधारण परिस्थितियों में अपनी इच्छा और संकल्प शक्ति से बुलंदियों तक पहुंचे हैं। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, मेयर  सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी देहरादून डॉ.आर राजेश कुमार एवं एसएसपी  जन्मेजय खंडूरी भी मौजूद थे।

छ: किलो गांजे के साथ एक पुरुष व दो महिला गिरफ्तार

Image
 ऋषिकेश – देहरादून में अवैध नक्शा चरस, गांजा, स्मैक आदि खरीदने, बेचने व तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए रोकथाम लगाने को समस्त थाना प्रभारियों के अंतर्गत A.D.T.F( ANTY DRUG TASK FORC) पुलिस टीम का गठन किया गया है। नशा तस्करों को चिन्हित कर सूची तैयार की जा रही है।पुलिस टीम द्वारा जगह जगह पर नशा तस्करों के विरुद्ध चेकिंग अभियान में मनसा देवी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक पुरुष व दो महिलाओं को संदिग्ध अवस्था में रोककर चेक किया तो उनके पास अलग-अलग 03 पैकेट बरामद हुए। जिनको चेक किया तो इसमें 6 किलो 368 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पकड़ा गया राज साहनी उम्र 24 वर्ष पुत्र  बंधु साहनी निवासी ग्राम मनिहारी पोस्ट गुठहनी थाना मनिहारी जिला मुजफ्फरपुर बिहार के पास से 2 किलो 300 ग्राम गांजा मिला। फुल कुमारी देवी पत्नी  विनोद साहनी निवासी ग्राम मनिहारी पोस्ट गुठहनी थाना मनिहारी जिला मुजफ्फरपुर बिहार के पास से 2 किलो 48 ग्राम गांजा मिला।रिंकू सैनी पत्नी देबू साहनी मनिहारी पोस्ट गुठहनी थाना मनिहारी जिला मुजफ्फरपुर बिहार के पास से 2 किलो 20 ग्राम गांजा मिला।पूछताछ पर पकड़े गए अभियुक्त के द्वारा ब