Posts

Showing posts from October 5, 2020

गांधी पार्क के गेट पर मौन सत्याग्रह पर बैठें कांग्रेस

Image
देहरादून – उत्तर प्रदेश के हाथरस, बलरामपुर, बुलंदशहर एवं आजमगढ़ में महिलाओं के साथ हुई बलात्कार की घटनाओं के विरोध में आज उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में गांधी पार्क के गेट पर मौन सत्याग्रह का आयोजन किया गया जिसमें सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।सत्याग्रह से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार से पूरा देश कलंकित हुआ है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाली भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में बढ़ रही बलात्कार की घटनायें तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार गम्भीर चिन्ता का विषय हैं। जिसकी जितनी निन्दा की जाय कम हैैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में जितनी जोर-शोर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा बुलंद किया जा रहा है उसी गति से महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैंं। तथा आज स्थिति यह है कि भाजपा शासित किसी भी प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं जिसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के हाथरस, बलरामपुर, बुलंदशहर एवं आजमगढ़ में दलित एवं नाबालिग बच्चियों की दुष्कर

महिला ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की

Image
देहरादून – सरकारी अस्पताल सहसपुर से थाना सहसपुर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की पूजा पत्नी शैलेंद्र  उम्र 25 वर्ष निवासी कश्यप बस्ती थाना सेलाकुई के सरकारी अस्पताल सहसपुर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस सूचना पर तत्काल थाना सेलाकुई से पुलिस टीम को आवश्यक कार्रवाई के लिए सरकारी अस्पताल सहसपुर भेजा गया अस्पताल पहुंचकर जानकारी प्राप्त हुई कि मृतका पूजा द्वारा कमरे में  फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है और  मृतक महिला की शादी को अभी 5 वर्ष हुए हैं जिस पर पंचायतनामा की कारवाई के लिए  उप जिलाधिकारी  विकास नगर को रिपोर्ट प्रेषित की गई तथा मृतका पूजा के परिजनों को सूचना दी गई. जो वर्तमान समय में इलाहाबाद में निवास करते हैं शव का पंचायतनामा  उप जिलाधिकारी  विकास नगर द्वारा मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार  पंचम सिंह नेगी को नियुक्त किया गया जिनके द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा भरा गया और शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी विकास नगर में रखवाया गया मृतका के परिजनों ( मायके वालो ) के आने के पश्चात मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा तदनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

छः महीने के बाद लोगों को मिला रोजगार

Image
ऋषिकेश - पिछले   दिनों   उत्तराखंड   राज्य   सरकार   द्वारा   साहसिक   पर्यटन   को   खोलने   के   निर्णय   ने   प्रदेश   पर्यटन   में   एक   नई   जान   फूंक   दी   हैं।  इस   निर्णय   के   बाद   से   ही   एडवेंचर   टूरिज्म   में   रूचि   रखने   वाले   पर्यटकों   का   ताता ,   राज्य   में   लगने   लगा   है   और   उत्तराखण्ड   के   कई   ऐडवेंचर   पर्यटन   स्थल   अब   धीरे   धीरे   फिर   से   गुलजार   होने   लगे   है   ऋषिकेश   के   शिवपुरी   में   होने   वाली   प्रसिद्ध   वाइट   रिवर   राफ्टिंग   पर्यटकों   के   लिए   सबसे   बड़ा   आकर्षण   का   केंद्र   बन   गया   है   इसके   अतिरिक्त   वाटर   स्पोर्ट्स ,   ट्रैकिंग ,   पर्वतारोहण ,   एयरोस्पोटर्स   और   कैंपिंग   जैसी   गतिविधियां   भी   पर्यटकों   को   आपनी   तरफ   खींच   रही   है। रिवर   राफ्टिंग   के   बारे   में   बात   करते   हुए   पर्यटन   सचिव   दिलीप   जावलकर     ने   कहा , ‘‘ ऐडवेंचर   पर्यटन   की   बात   आते   ही   ऋषिकेश   में   होने   वाली   वाइट   रिवर   राफ्टिंग   सबसे   पहले   उभर   के   आती   है।   इस   ऐडवेंचर   स्पोर्