Posts

Showing posts from February 23, 2022

खाई में गिरे व्यक्ति को पुलिस व फायर सर्विस ने निकाला

Image
 मसूरी – थाना मसूरी को लोगों ने  सूचना दी कि बाटाघाट से एक किलोमीटर पहले बाई पास रोड़ पर एक व्यक्ति रमन शर्मा उम्र 30 वर्ष  लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। इस सूचना पर थाना मसूरी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक  गुमान सिंह नेगी पुलिस बल और आपदा उपकरण के साथ घटना स्थल पर पंहुचे तो एक व्यक्ति करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरा दिखायी दिया।  मौके पर फायर सर्विस व 108 एम्बुलेन्स को भी बुलाया गया। थाना पुलिस व फायर सर्विस द्वारा स्थानीय लोगो की सहायता से रस्सी के माध्यम से खाई में उतरकर घायल व्यक्ति रमन शर्मा पुत्र यशपाल शर्मा नि0 जम्मू कश्मीर हाल नि0 बार्लोगंज मसूरी को स्ट्रेचर पर बांधकर खाई से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेन्स के माध्यम से उपचार हेतु मैक्स अस्पताल देहरादून रवाना किया गया। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गयी थी।

हाई प्रोफाइल केस का हुआ खुलासा तीन गिरफ्तार

Image
देहरादून  –  कविराज नेगी निवासी G4/65 रेस कोर्स ने थाना नेहरू कालोनी में तहरीर दी गयी कि 14 फरवरी 22 को वह अपने घर में ताला लगाकर पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने जयपुर गये थे तथा 20 फरवरी 22 को उन्हें उनके सफाई कर्मचारी रवि ने दूरभाष पर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। इस पर उनके द्वारा पुलिस को सूचना की तथा वापस आने पर 21 फरवरी 22 को उनकी तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी में  मु0अ0सं0-63/2022 धारा 380,457 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।            यह घटना पॉश कालोनी में रिटायर्ड ADG व वरिष्ठ नागरिक से सम्बन्धित होने के कारण  पुलिस अधीक्षक क्राईम व पुलिस अधीक्षक नगर व C.O नेहरू कालोनी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । मौके पर फोरेन्सिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी।   DIG/SSP देहरादून ने पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नेहरू कालोनी के नेतृत्व में थाना नेहरू कालोनी पुलिस व SOG की संयुक्त टीम का गठन कर घटना की जांच शुरू की            गठित टीम ने घटनास्थल के आस-पास के CCTV कैमरों को देखा व विश्लेषण किया गया तो घटना की रात्रि को घटनास