Posts

Showing posts from November 28, 2017

चिकित्सालय मानवीय सोच के साथ मरीजों की सहायता करे-मुख्यमंत्री

Image
रूद्रपूुर-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने द मेडिसिटी अस्पताल का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर  त्रिवेंद्र ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र मे राज्य की आवश्यकताएं दिन-प्रतिदिन बढती जा रही है। उन्होने कहा इस चिकित्सालय के खुलने से क्षेत्रवासियों को चिकित्सा के क्षेत्र मे बड़ी मदद होगी।उन्होने आशा व्यक्त कि  की चिकित्सा के क्षेत्र मे यह चिकित्सालय सेवा का केन्द्र भी बनेगा। उन्होने कहा कि जिन लोगो का कोई सहारा नही होता है चिकित्सालय परिवार मानवीय सोच के साथ उसकी सहायता करे। उन्होने कहा कि आम आदमी को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकें, इसके लिये राज्य सरकार द्वारा प्रभावी प्रयास किये जा रहे है। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा भी कई कदम उठाये जा रहे है जिसके अन्तर्गत आवश्यक दवाएं व जैनेरेटिक दवाओ की कीमतों में कमी की गई है। उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि चिकित्सा के क्षेत्र मे मेडिसिटी हास्पिटल मील का पत्थर साबित होगा तथा गम्भीर बीमारियो से ग्रसित रोगियो को अब यही उपचार मिल सकेगा। कार्यक्रम का संचालन डाॅ.दीपक छावडा व डा0 अंजू छावडा द्वारा किया गया जो इस संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर भी ह

स्व.शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते मुख्यमंत्री

Image
रूद्रपूुर-मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रामलीला मैदान, रूद्रपुर में तराई के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.पण्डित राम सुमेर शुक्ल के 102वें जन्म दिन पर आयोजित समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्व.शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए कहा कि तराई को बसाने में उनका अहम योगदान रहा है। सरकार स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियो और उनके आश्रितों के सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है। सरकार उनके सम्मान मे कोई कमी नही आने देगी। प्रदेश में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियो की मासिक पेंशन 04 हजार से बढ़ाकर 08 हजार रूपये की गई है।इस अवसर पर शुक्ल स्मृति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र द्वारा   कृषि के क्षेत्र में चौधरी  सतेन्द्र सिंह, पशु पालन में  श्रीचन्द्र अरोरा, उद्योग में  अभिषेक अग्रवाल, शिक्षा के क्षेत्र में डाॅ.किशन वीर सिंह, वित्तीय साक्षरता हेतु मनोज सुयाल, साहित्य के क्षे़त्र में  गौरी मिश्रा, उच्च शिक्षा में  श्रीनिवास शर्मा, समाजिक कार्य क्षेत्र में  जया मिश्रा, विज्ञान के क्षेत्र में डाॅ.एसपी सिंह, समाज सेवा में  लाला यादव, चिकित्सा के क्षेत्र म

विधान सभा अध्यक्ष ने शिवांश जोशी को उनके घर जाकर बधाई दी

Image
देहरादून -उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष  प्रेम चन्द अग्रवाल ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की प्रवेश परीक्षा में टॉप करने वाले रामनगर के शिवांश जोशी को उनके ग्रह निवास भवानी गंज, रामनगर पर जाकर बधाई एवं शुभकामना दी।शिवांश जोशी ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के बाद देश भर से चयनित 371 युवाओं में टॉप किया है। उनका चयन एनआईटी त्रिचिनापल्ली (तमिलनाडु) के लिए भी हुआ था। शिवांश जोशी के पिता संजीव जोशी भारतीय जीवन बीमा निगम के हल्द्वानी मंडल कार्यालय में सहायक प्रशासनिक अधिकारी और माता  तनुजा जोशी  चिल्किया प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिक के पद पर कार्यरत है।इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने शिवांश जोशी के माता-पिता एवं प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की प्रवेश परीक्षा में हमारे प्रदेश के छात्र ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है और हमें गर्व होना चाहिए की उत्तराखण्ड से एक और अधिकारी  देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाला है। उन्होंने कहा कि शिवांश जोशी आज उन सभी विद्यार्थियों के लिए