Posts

Showing posts from June 7, 2018

योग से विश्व होगा निरोग -रामदेव

Image
देहरादून-‘सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे भवंतु निरामया’ भारतीय संस्कृति की अवधारणा हैं मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के लिए देहरादून का चयन करने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया।बी.आर. अम्बेडकर स्टेडियम, ओ.एन.जी.सी. में कर्टेन रेजर कार्यक्रम के तहत सामान्य योग अभ्यासक्रम (प्रोटोकाॅल) आयोजित किया गया।योग गुरू बाबा रामदेव संग विशिष्टजनों व सैंकड़ों साधकों ने योगाभ्यास किया।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गुरूवार को बी.आर. अम्बेडकर स्टेडियम, ओ.एन.जी.सी. में कर्टेन रेजर कार्यक्रम के तहत सामान्य योग अभ्यासक्रम (प्रोटोकाॅल) आयोजित किया गया। योग गुरू स्वामी रामदेव द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों योग साधकों को योगाभ्यास कराया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक, उत्तराखण्ड के आयुष मंत्री डाॅ.हरक सिंह रावत, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि, विधायक हरबंस कपूर,  गणेश जोशी, आचार्य बालकृष्ण, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी, भारत सरकार में सचिव आयुष राजेश कोटेचा, उत्तराखण्ड में सचिव आर.के.सुधा