Posts

Showing posts from August 25, 2018

बहादुर जवानों को बांधी राखी

देहरादून -डोईवाला के दूधली गांव में (BSF )सीमा सुरक्षा बल के ट्रेनिंग सेंटर कैंप में पंजाब बॉर्डर से आए हुए देश के वीर जवानों को अपने हाथों से बनाई हुई राखियां बांधती बहनें,

बहनों ने बांधी वीर जवानों को राखी

देहरादून -डोईवाला के दूधली गांव में BSF की ट्रेनिंग सेंटर कैंप में पंजाब बॉर्डर से आए हुए जवानों को अपने हाथों से बनाई हुई राखियां बांधती बहनें, 

केदारनाथ में भतूज मेला रात्रि से शुरू

Image
केदारनाथ-श्री केदारनाथ मंदिर में अन्नकूट 'भतूज' मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।रात 9 बजे से भतूज मेला शुरू हो जायेगा जो कल प्रातःकाल 4.30 बजे तक चलेगा। इस दौरान श्रद्धालु शिवलिंग के ऋंगार रूप के दर्शन होंगे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन से एक रोज पहले केदारनाथ मंदिर में भगवान केदारनाथ के स्वयंभू शिव लिंग को नये अनाज चावल,झंगोरा आदि स्थानीय अनाजों के लेप से ऋंगार किया जाता है।प्रातःकाल इस अनाज को मंदाकिनी नदी में प्रवाहित कर दिया जाता है।ऐसी मान्यता है. कि भगवान शंकर नये अनाज से विषाक्त तत्वों का शमन कर देते हैं। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी आरसी तिवारी, राजकुमार नौटियाल, पुजारी गंगाधर लिंग,लोकेन्द्र रिवाड़ी,प्रबंधक अरविन्द शुक्ला, प्रदीप सेमवाल,मृत्युंजय,सूरज नेगी आदि मौजूद रहेंगें।मंदिर समिति के कार्याधिकारी  एन.पी.जमलोकी ने भतूज पर्व की बधाई दी है।

महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाॅल में प्रदेश की बहनों के साथ रक्षाबन्धन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबन्धन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबन्धन भारत का पवित्र त्यौहार है। यह पवित्रता एवं संकल्प का त्यौहार है।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि समय एवं देशकाल परिस्थिति के अनुसार महिलाओं द्वारा रक्षा सूत्र बांधे गये हैं। भाई-बहनों के इस रक्षा सूत्र के त्यौहार के अलावा प्राचीन समय में भी जब राजा युद्ध के लिए जाते थे तो उनकी रक्षा के लिए उनकी पत्नियों द्वारा रक्षा सूत्र बांधा जाता था। आज भी जब हमारे सैनिक देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर जाते हैं तब भी उनके कष्ट निवारण के लिए बेटियों द्वारा रक्षा सूत्र बांधा जाता है।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि रक्षाबन्धन भावनात्मक रूप से जुडा हुआ पर्व है। इस त्यौहार से आपसी संबंध भी मजबूत होते है। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर प्रदेशवा

अस्थाई बन्धा टूटने से पानी गांव में घुसा

Image
देहरादून- जिला आपदा परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना के अनुसार रात्रि में हुई अत्यधिक वर्षा से तहसील ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत गौहरीमाफी में नदी का जलस्तर बढा हुआ है तथा पूर्व में अस्थाई रूप से बनाया गया बन्धा टूटने से पानी गांव की तरफ आ रहा है। अस्थाई बन्धा बनाने हेतु जे.सी.बी द्वारा कार्य गतिमान है। कार्य स्थल पर सिंचाई विभाग के एक सहायक अभियन्ता एवं 2 कनिष्ट अभियन्ता तैनात हैं। तहसील डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मौहम्मदपुर बड़कली, में नदी का जलस्तर बढा होने के कारण कार्य नही हो पाया है, कार्य स्थल पर सिंचाई विभाग के एक सहायक एवं एक कनिष्ट अभियन्ता  तैनात है।  उप तहसील मसूरी क्षेत्रान्तर्गत  हुसैनगंज में नरवीर सिंह रौथाण के मकान के उपर पुस्ता गिरने से टीनपोश मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना स्थल पर उप जिलाधिकारी मसूरी एवं पुलिस टीम पंहुच गयी है। इसी प्रकार तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत  कुसुमलता पत्नी स्व  डालचन्द यादव का पक्का आवासीय मकान आंशिक क्षतिग्रस्त हो गया है तथा एक गाय एवं बछड़ी घायल हो गई है, मौके पर राजस्व टीम द्वारा निरीक्षण किया गया है। उक्त घटनाओं में कोई