Posts

Showing posts from March 17, 2020

देखिए वीडियो किस प्रकार से कर्मचारी गाड़ी को सैनिटाइज करते है

देहरादून – कोरोना वायरस को जहां दुनिया के देशों ने महामारी घोषित किया हैं। वहीं उत्तराखंड सरकार ने भी इसे महामारी घोषित की हैं। तो वहीं देहरादून के रेलवे स्टेशन में हर आने और जाने वाली गाड़ियों को सैनिटाइज किया जा रहा हैं। देखिए वीडियो में किस प्रकार से कर्मचारी हर गाड़ी को  सैनिटाइज करते हैं। उसमें फॉगिग और पैस्ट कंट्रोल करते हैं। एक-एक चीज को बहुत ही बारीकी से सफाई किया जा रहा है। ताकि किसी भी प्रकार से कोरोनावायरस ना फैले।

रेलवे कर्मचारी हर गाड़ी को सैनिटाइज करते

Image
देहरादून –  अभी भारतवर्ष कोरोनावायरस के सेकंड स्टेप को पार कर थर्ड स्टेप पर पहुंचने वाला हैं। जहां पर हमें बहुत ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत हैं। ताकि हम थर्ड स्टेप को आसानी से पार कर सके और अपने आप को बचाए रखें क्योंकि चाइना इटली ईरान फर्स्ट और सेकंड स्टेप तक कम  कोरोनावायरस ग्रस्त थे। वो  थर्ड स्टेप में ही वहां के नागरिक  ज्यादातर  कोरोनावायरस से  ग्रस्त  हुए थे। कोरोना की चपेट में आए थे। इसलिए भारत को इसमें ज्यादा ध्यान देना होगा और अपने आप को भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचाना हैं।   कोरोना वायरस को जहां दुनिया के देशों ने महामारी घोषित किया हैं। वहीं उत्तराखंड सरकार ने भी इसे महामारी घोषित की हैं। तो वहीं देहरादून के रेलवे स्टेशन में हर आने और जाने वाली गाड़ियों को सैनिटाइज किया जा रहा हैं। किस प्रकार से रेलवे कर्मचारी हर गाड़ी को सैनिटाइज करते है। रेलवे के कर्मचारी उसमें फागिंग करते हैं। और पैस्ट कंट्रोल करते हैं। और रेल की एक-एक चीज को बहुत ही बारीकी से सफाई करते हैं। जहाँ पर यात्री का हाथ लगता हैं।     ताकि किसी भी प्रकार से कोरोना का वायरस ना फैले लेकिन यह तो दून क

सी एम त्रिवेन्द्र रावत ने स्वर्गीय बहुगुणा को श्रद्धांजलि दी

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तरप्रदेश के  भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि प्रकट की।  मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा अपने नैतिक मूल्यों, सिद्धांतों एवं आदर्शों पर हमेशा अडिग रहे। उनके विचार हम सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और देते रहेंगे। स्वर्गीय एच एन बहुगुणा की पुत्री और सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा पर आधारित पुस्तक भेंट की। 

अरूण रावत बने महानिदेशक वन अनुसंधान

Image
देहरादून–डा एस.सी. गैरोला, पूर्व महानिदेशक, भा. वा. अ. शि. प. देहरादून से महाराष्ट्र के अपने मूल कैडर में 16 मार्च, 2020 को प्रत्यावर्तन के उपरांत अरूण सिंह रावत, निदेशक, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून ने महानिदेशक, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् देहरादून का पदभार संभाल लिया है। ए.एस. रावत 1986 बैच के झारखंड राज्य कैडर के भारतीय वन सेवा अधिकारी हैं। वर्तमान में अरूण सिंह रावत निदेशक, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून के पद पर है। रावत भौतिक विज्ञान और वानिकी में स्नातकोत्तर हैं। इन्होने मानव संसाधन प्रबंध विकास एवं संचालन अनुसंधान में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इन्होने कानून में स्नातक उपाधि भी प्राप्त की है। अरूण सिंह रावत झारखंड राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक के दर्जे के पद पर है। इन्होने झारखंड के क्षेत्रीय और वन्यजीव क्षेत्र में काम किया है। इन्हें अनुसंधान, शिक्षा, प्रशासन और वित्त का व्यापक अनुभव है। अरूण सिंह रावत ने झारखंड राज्य में विभिन्न पदवियों में कार्य किया है। इन्होने भारत और विदेशों में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यशालाओं और प्रशिक्षणों में भी भाग ल