Posts

Showing posts from May 24, 2023

छः महीने से लापता महिला लुधियाना में मिली

Image
चमोली- सुनीता देवी पत्नी  शिवराज सिंह निवासी ग्राम डूंगर तहसील पोखरी चमोली ने राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र रडुवा तहसील पोखरी में आकर तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री उम्र 21 वर्ष 04 नवंबर 22  को ससुराल जाने को कह कर ग्राम डूंगर से कही चले गयी है जिससे हमारा कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। इस प्रार्थना पत्र पर राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र रडुवा तहसील पोखरी मे मुकदमा अपराध संख्या 01/2022 धारा 365 भादवि में पंजीकृत की गई।                          महिला संबंधी प्रकरण होने के कारण जिलाधिकारी ने विवेचना नियमित पुलिस क्षेत्र से कराये जाने को पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली को रिपोर्ट भेजी की गयी। पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल ने  महिला संबंधी प्रकरण होने पर तत्काल एक टीम गठित की गयी व अभियोग से संबंधित जांच थाने पर नियुक्त उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह के सुपुर्द की गई।गठित टीम द्वारा विगत समय में गुमशुदा महिला की खोजबीन के भरसक प्रयास किए गए परंतु कोई जानकारी नहीं मिल पाई। मुखबिर तथा सर्विलांस की टेक्निकल टीम व सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आज  24 मई 23 को गुमशुदा रवीना देवी उम्र 21 वर्ष को लुधियाना पंजाब से बर