Posts

Showing posts from May 31, 2018

एक दूसरे को लड्डू खिलाकर उपचुनाव की जीत का जश्न मनाया

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने एक दूसरे को लड्डू खिलाते हुए उन्होंने थराली उपचुनाव की जीत का जश्न मनाया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने थराली विधानसभा उप निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद थराली विधानसभा क्षेत्र की जनता को बधाई दी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उन सभी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी जिन्होंने अथक मेहनत से थराली के जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाया और पार्टी की जीत सुनिश्चित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि थराली की जनता ने सरकार के काम-काज पर भी मोहर लगाई है। उपचुनाव से पहले जनता के समक्ष विकास का जो एजेण्डा रखा गया था, उन्हें पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में थराली विधानसभा उप निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी  मुन्नी देवी के विजयी होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सम्मान को अपना सम्मान मानकर कार्य किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप भाजपा को विजय मिली है। आने वा

फ्रेमवर्क पर विकसित वेबसाइटों का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  सचिवालय में फ्रेमवर्क पर विकसित वेबसाइटों का लोकार्पण किया। यह वेबसाइटें इलैक्ट्राॅनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अन्तर्गत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र द्वारा विकसित की गई है। ये राज्य के सभी 13 जनपदों की Secure, Scalable, Sugamya Website as a Service(S3WaaS)   इस वेबसाइट के माध्यम से नागरिकों को प्रशासनिक व्यवस्था, सार्वजनिक उपयोगिताएं, संपर्क जानकारी, पर्यटक क्षेत्रों, महत्वपूर्ण दस्तावेज और भर्ती निविदाओं सहित जिले से संबंधित विभिन्न जानकारियां मिलेगी। विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी नागरिक सेवाएं और इन सेवाओं को प्राप्त करने की प्रक्रिया वेबसाइटों पर उपलब्ध है। सचिव सूचना प्रौद्योगिकी आर .के. सुधांशु ने कहा कि आगामी 06 माह में राज्य का अपना डाटा सेंटर विकसित कर लिया जायेगा। सभी मंत्रीगणों, प्रमुख सचिवों, सचिवों के कार्यालय से ब्लाॅक लेवल तक वीडियों कांफ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध करा दी जायेगी।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए सूचना प्रौद्