Posts

Showing posts from October 14, 2019

फिल्म अभिनेता रजनीकांत ऋषिकेश पहुंचे

Image
ऋषिकेश– फिल्म अभिनेता रजनीकांत कल तीर्थ नगरी ऋषिकेश पहुंचे है। कल से वह स्वामी दयानंद आश्रम में ठहरे हैं ऐसा कहा जा रहा है कि वह यहां से बदरी-केदार की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पहुँचे परमार्थ निकेतन

Image
ऋषिकेश– परमार्थ निकेतन में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पहुंचे। उन्होने परमार्थ गंगा तट पर होने वाली विश्व विख्यात गंगा आरती में सहभाग किया।गंगा नन्दिनी त्रिपाठी ने  दिगंबर कामत  को परमार्थ निकेतन, ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलायंस और गंगा एक्शन परिवार द्वारा विश्व स्तर पर किये जा रहे कार्यो यथा वृक्षारोपण, जल संरक्षण, वैश्विक शान्ति, सद्भाव, समरसता, स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे सेवा कार्यो के विषय में अवगत कराया। प्रतिवर्ष मार्च के प्रथम सप्ताह परमार्थ निकेतन में होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव जिसमें विश्व के अनेक देशों के हजारों योग जिज्ञासु सहभाग करते है उसके विषय में चर्चा करते हुये उसमें सहभाग करने हेतु आमंत्रित किया।  उन्होने बताया कि परमार्थ निकेतन प्रयासरत है कि माँ गंगा और समुद्रों के तटों को स्वच्छ रखा जायें और इसमें स्थानीय भागीदारी को सक्रिय किया जायें इस के लिए समय-समय पर स्वच्छता व जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाता है। गोवा जैसे छोटे किन्तु विश्व विख्यात प्रदेश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाये रखने के लिये पी लो स्वच्छ पानी की मशीन, वि

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फुका

Image
देहरादून – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कांग्रेस पार्टी अध्यक्षा  सोनिया गांधी के खिलाफ की गई अनर्गल बयानबाजी के विरोध में महानगर कांग्रेसजनों ने महानगर अध्यक्ष  के नेतृत्व में ऐस्लेहाॅल चौक पर भाजपा व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।  कांग्रेसजनों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ उनकी टिप्पणी आपत्तिजनक ही नहीं भाजपा नेताओं का महिलाओं के प्रति अपमानजनक रवैये का परिचायक है। भाजपा नेताओं द्वारा सत्ता के मद मे चूर होकर अनर्गल बयानबाजी कर देश में चल रही आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, महिलाओं से बलात्कार, दलित व किसानों पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं से जनता का ध्यान हटाने का प्रयास है। भाजपा के लोग सत्ता में आते ही अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं इसीलिए विपक्षी नेताओं के बारे में ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री की टिप्पणी उनकी विक्षिप्त मानसिकता का परिचायक है। मनोहर लाल खट्टर ने स